{"_id":"61a279e68b3d0a7f0376c48e","slug":"missing-youth-s-body-found-hanging-on-tree-bijnor-news-mrt566637941","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेड़ पर लटका मिला लापता युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेड़ पर लटका मिला लापता युवक का शव
विज्ञापन
पेड़ पर लटका मिला लापता युवक का शव
कोतवाली देहात। आठ दिन से लापता युवक का शव पेड़ पर लटका मिला। पुलिस ने मौका मुआयना करते हुए जानकारी जुटाई। परिजन हत्या की आशंका जाहिर कर रहे हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
शनिवार दोपहर गांव शादीपुर की कुछ महिलाएं घास लेने जंगल गई थी, जहां राजेंद्र सिंह के खेत में उन्होंने एक व्यक्ति का शव पेड़ पर लटका देखा। इसकी सूचना उन्होंने आसपास खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों को दी। सूचना पर कोतवाली देहात के प्रभारी निरीक्षक हरीश चंद्र जोशी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे तथा पेड़ पर लटके शव को नीचे उतरवाया। शव की पहचान गजेंद्र (35) निवासी राजोपुर सादात कोतवाली देहात के रूप में हुई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों के अनुसार गजेंद्र गंगा स्नान मेले में दारानगर गंज गया था। वह 19 नवंबर को लौटा था तथा उसे अंतिम बार बरुकी में देखा गया था। परिजनों ने गजेंद्र की परिचितों तथा रिश्तेदारों में तलाश की थी। गजेंद्र का पता न चलने पर भाई काले ने 24 नवंबर को थाना कोतवाली देहात में तहरीर देकर गुमशुदगी दर्ज कराई थी। शव देखने में सात-आठ दिन पुराना लग रहा है। युवक दिव्यांग था। शव यूकेलिप्टस के पेड़ पर लटका था जबकि उसकी जर्सी और जूते खेत में रखे हुए मिले। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। प्रभारी निरीक्षक हरीश चंद्र जोशी ने बताया कि अभी तक परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।