{"_id":"6192b5f7063bdf5da0547269","slug":"missing-married-woman-found-in-nahtaur-bijnor-news-mrt5649868127","type":"story","status":"publish","title_hn":"जोया से लापता विवाहिता नहटौर में मिली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जोया से लापता विवाहिता नहटौर में मिली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जोया से लापता विवाहिता नहटौर में मिली
नहटौर (बिजनौर)। तीन दिन पहले अमरोहा के जोया से लापता विवाहिता नहटौर में मिली। परिजन बिना किसी कार्रवाई के विवाहिता को अपने साथ ले गए। महिला की सहेली के जरिए एक बिचौलिये ने महिला को युवक के साथ भेज दिया गया था। सोमवार को दोनों पक्षों में नहटौर में जमकर हंगामा भी हुआ।
सोमवार को नहटौर के खाली पड़े बस स्टैंड पर कुछ लोग आपस में झगड़ रहे थे। किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस हंगामा कर रहे लोगों को थाने ले आई। पूछताछ मेें मालूम हुआ कि अमरोहा के जोया से एक विवाहित तीन दिन पहले लापता हो गई थी। विवाहिता का पति हरिद्वार में नौकरी करता है जबकि वह जोया में रहती है। परिजन उसे ढूंढ रहे थे। इसी बीच लापता हुई 24 वर्षीय विवाहिता ने अपने परिजनों को फोन कर दिया। बताया कि उसे किरतपुर के एक गांव में रखा गया है। उसके पिता ने बेटी को लाने वाले लोगों से फोन पर बात की। जिन्होंने उसके के पिता से बताया कि वे उसे लाने में खर्च हुए 50 हजार रुपये मांग रहे हैं। 50 हजार रुपये देने के बाद ही महिला को लौटाने के लिए कहते हुए नहटौर बुला लिया।
बताया गया कि संभल के एक व्यक्ति ने युवती को देने की एवज में उनसे 50 हजार रुपये लिए हैं। पुलिस के कहने पर आरोपी पक्ष युवती को थाने लाया। युवती ने बताया कि तीन दिन पूर्व उसकी एक सहेली ने भेजा था। उसे दो महिला व तीन लोग गाड़ी में जबरन लेकर आए थे। कोतवाल सतेंद्र सिंह का कहना कि अमरोहा से विवाहिता लापता हुई थी। किरतपुर के एक गांव में आने की जानकारी मिली है। विवाहिता के परिजन आपस में समझौता करने के बात कहते हुए बिना किसी कार्रवाई ही उसको अपने साथ ले गए।