{"_id":"621bbbfcb86ce022d91d0097","slug":"missing-kanwariya-found-in-karnawala-s-forest-dhampur-news-mrt578610266","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापता कांवड़िया करनावाला के जंगल में मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापता कांवड़िया करनावाला के जंगल में मिला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लापता कांवड़िया करनावाला के जंगल में मिला
धामपुर (बिजनौर)। उत्तराखंड गदरपुर (गुलरभोज) का कांवड़िया राजेंद्र सिंह पुत्र बच्ची सिंह (46) धामपुर थाने के गांव नैंसीवाला से 26 फरवरी की सवेरे से लापता गया था, जो रविवार दोपहर करनावाला के जंगल में मिला।
उत्तराखंड गदरपुर गुलरभोज निवासी गंगा सिंह ने बताया कि वह और उसका 46 वर्षीय भाई राजेंद्र गांव के सात-आठ लोगों के जत्थे के साथ कार से 23 फरवरी को कांवड़ लेने गए थे। जत्थे में राजेंद्र सिंह का पुत्र भी शामिल था। 24 फरवरी की सवेरे पांच बजे वह कांवड़ भरने के बाद गंतव्य की ओर से चल पड़े। 25 फरवरी की शाम को धामपुर थाने के गांव नैसीवाला स्थित रविदास धर्मशाला में रात्रि विश्राम किया। बताया गया कि 26 फरवरी को जब मौसम खराब था, उसी दौरान बारिश में गंतव्य की ओर यह कह कर निकल पड़ा कि वह चल रहा है आप लोग आ जाना। कुछ देर के बाद उसका फोन आया कि वह रास्ता भटक गया है। दोबारा फोन करने पर उसका फोन बंद आने लगा। उन्होंने घटना के बारे में प्रधान सहित ग्रामीणों को अवगत कराया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। कोतवाल पीके सिंह का कहना है कि खोजबीन करने पर करनावाला के जंगल से बरामद हो गया। बताया गया कि वह रास्ता भटक गया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने राजेंद्र का सरकारी अस्पताल में स्वास्थ्य परीक्षण कराया और परिजनों की सुपुर्दगी में दे दिया।