{"_id":"5f6a45878ebc3eded2204dfe","slug":"missing-clerk-s-body-found-in-river-bijnor-news-mrt5026240121","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापता लिपिक का शव नदी में मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापता लिपिक का शव नदी में मिला
विज्ञापन
बिजनौर के लिपिक रोहित का फाइल फोटो।
- फोटो : BIJNOR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लापता लिपिक का शव नदी में मिला
बिजनौर। डीएम कार्यालय में तैनात एक लिपिक का शव जलीलपुर से हस्तिनापुर जाने वाले पुल के पास नदी में टापू पर पड़ा मिला। लिपिक चार दिन से लापता था। परिजनों ने शहर कोतवाली में उसकी गुमशुदगी दर्ज करा रखी थी। लिपिक छह माह से गैर हाजिर रहने पर निलंबित चल रहा था। वह शराब पीने का आदी था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
बिजनौर की प्रगति बिहार कॉलोनी निवासी सुरेंद्र सिंह का 26 साल का पुत्र रोहित डीएम कार्यालय में लिपिक था। छह माह तक कार्यालय से गैर हाजिर रहने के कारण वह निलंबित चल रहा था। 17 सितंबर को वह घर से लापता हो गया। परिजनों ने उसकी तलाश की पर वह नही मिला। रोहित के भाई सोहित ने रात में उसकी गुमशुदगी दर्ज करा दी। सोमवार की रात रोहित का शव चांदपुर क्षेत्र में जलीलपुर से हस्तिनापुर तक जाने वाले पुल के पास नदी में टापू पर पड़ा मिला। शव मिलने की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन दौड़ कर मौके पर गए। सीओ सिटी कुलदीप गुप्ता व शहर कोतवाल राजेश सोलंकी भी मौके पर पहुंचे। पुलिस के मुताबिक रोहित की नदी में डूबने से मौत हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसपी डॉ. धर्मवीर सिंह के मुताबिक रोहित शराब पीने का आदी था। छह माह गैर हाजिर रहने के कारण वह कई माह से निलंबित चल रहा था।
रोहित ने खुदकशी की या डूबकर हुई मौत
रोहित ने खुदकशी की या वह नदी में डूब कर मरा यह रहस्य बना हुआ था। रोहित शराब का नशा करता था। पुलिस मान रही है कि नदी में स्नान करते समय डूबने से उसकी मौत हुई है। चर्चा है कि उसने परेशान होकर खुदकशी की है। वह कई माह से निलंबित चल रहा था। बहाल नहीं होने के कारण परेशान था। कोई उसका साथ नहीं दे रहा था। अकेला ही वह भटकता घूम रहा था। इस कारण ही उसने नशे की हालत में नदी में कूदकर खुदकशी की होगी। रोहित बिजनौर से इतनी दूर नदी तक कैसे पहुंचा यह भी रहस्य बना है। पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहने की बात कही है।