फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Missed 73 percent of voters will vote again

चूक ः दोबारा मतदान करेंगे 73 मतदाता

Sun, 11 Oct 2015 12:30 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो / अमर उजाला, बिजनौर Updated Sun, 11 Oct 2015 12:30 AM IST
विज्ञापन
बरूकी। प्रशासन की चूक के कारण एक गांव के 73 मतदाता दोबारा मतदान करेंगे, जबकि वे  अपने अधिकार का प्रयोग कर चुके हैं।
विज्ञापन


किरतपुर विकास खंड का गांव शादीपुर का मौजा गांगू नंगली तक फैला है। कुछ वर्ष पूर्व तक गांगू नंगली गैर आबाद मौजा था। अब इसमें गांव शादीपुर के काफी लोगों ने अपने मकान बनाए हैं। मौजा गांगू नंगली बरूकी ग्राम पंचायत के अंतर्गत आती है।


प्रशासन द्वारा इस बार गांगू नंगली में शादीपुर के 73 मतदाता शामिल किए, किंतु प्रशासनिक चूक के कारण के ये मतदाता शादीपुर ग्राम पंचायत में भी शामिल हैं। नौ अक्तूबर को मोहम्मदपुर देवमल ब्लाक के लिए हुए मतदान में इन मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
विज्ञापन


द्वितीय चरण में किरतपुर ब्लाक के चुनाव के लिए जारी मतदाता सूची में नाम शामिल होने से उन्हें मतदान का दूसरा अधिकार मिलेगा।

शादीपुर निवासी नितिन मौर्य ने कहा उन्होंने प्रशासन को शादीपुर में ही वोट शामिल करने के लिए प्रार्थना पत्र दिया था, लेकिन उनका नाम दोनों जगह है।

एडीएम प्रशासन राममूर्ति मिश्र ने कहा मतदाता पहले चरण में मतदान कर चुके हैं। दूसरे चरण का मतदान नजीबाबाद एसडीएम के अंतर्गत है। वे ही निर्णय लेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed