{"_id":"653560848331dc81e00024b7","slug":"miscreants-opened-fire-on-businessman-bijnor-news-c-27-1-smrt1004-13079-2023-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: बदमाशों ने कारोबारी पर फायर झोंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: बदमाशों ने कारोबारी पर फायर झोंका
विज्ञापन
नूरपुर के कारोबारी पर फायर झोकने के बाद जानकारी लेते को सीओ
सीओ और थानाध्यक्ष ने किया घटनास्थल का मुआयना
नजीबाबाद और गोहावर जैत निवासी तीन लोगों को नामजद
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। दुकान में बैठे रेत बजरी के कारोबारी पर कार में सवार होकर आए तीन बदमाशों ने गोली चला दी। कारोबारी ने मेज के नीचे छुपा कर अपनी जान बचाई। शोर मचाने पर तीनों बदमाश मौके से फरार हो गए। सूचना पर सीओ और थानाध्यक्ष ने मौका मुआयना किया।
मोहल्ला रविदास नगर निवासी दिव्यांग कादिर पुत्र नसीम मलिक का नहटौर मार्ग पर रेत बजरी और कांटे का कारोबार है। कादिर के अनुसार रविवार की शाम करीब पौने सात बजे अपने कांटे पर बैठा हिसाब कर रहा था। इसी दौरान नजीबाबाद की ओर से कार में सवार तीन लोग उसके कांटे पर आए और गाली गलौज करते हुए उसे कई थप्पड़ मारे। एक बदमाश ने अपनी राइफल से उस पर गोली चला दी। उसने कुर्सी के नीचे झुककर अपनी जान बचाई। गोली कुर्सी के पीछे दीवार में जाकर लगी।
उसके शोर मचाने पर नौकर आए तो हमलावर कार में सवार होकर फरार हो गए। कादिर की सूचना पर पुलिस क्षेत्राधिकारी सर्वम सिंह और थानाध्यक्ष संजय कुमार तोमर मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली। कादिर की ओर से नजीबाबाद और गोहावर जैत निवासी तीन लोगों को नामजद करते हुए पुलिस में तहरीर दी है। सीओ ने बताया कि हमलावरों की तलाश में पुलिस टीमें जुटी है।