{"_id":"67fff3dbf609431d170fe730","slug":"miscreants-attacked-the-businessman-bijnor-news-c-27-1-smrt1009-147682-2025-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: बदमाशों ने व्यापारी पर किया हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: बदमाशों ने व्यापारी पर किया हमला
Wed, 16 Apr 2025 11:45 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Wed, 16 Apr 2025 11:45 PM IST
विज्ञापन
किरतपुर-नगीना मार्ग पर गांव कुम्हेड़ा में बदमाशों की बट से घायल कपिल गुप्ता। संवाद
- फोटो : सीएसजेएमयू
किरतपुर। बाइक पर सवार होकर आए दो बदमाशों ने गांव कुम्हैड़ा में दुकानदार पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर डाली। दो गोली दुकान के काउंटर में जाकर जाकर लगी। वहीं बदमाशों ने दुकानदार के सिर में तमंचे की बट से हमला करते हुए घायल कर दिया। इस वारदात से आस पास के दुकानदारों में भी दहशत का माहौल है।
मुख्य बाजार में होटल स्वामी कपिल गुप्ता निवासी गनौरा से सामान खरीदने को युवकों ने विवाद शुरू कर दिया। इसी दौरान बदमाशों ने तमंचे से सात राउंड फायरिंग की। जिससे होटल स्वामी सहम गए। इसके बाद बदमाशों ने गोली काउंटर की ओर चला दी। इससे काउंटर के शीशे भी टूट गए। होटल स्वामी ने किसी तरह से छिपकर जान बचाई। इसके बाद बदमाशों ने तमंचे की बट से हमला करते हुए व्यापारी को घायल कर दिया। बाजार में ताबड़तोड़ फायरिंग से दहशत फैल गई। भीड़ इकट्ठा होती देख बदमाश अपनी बाइक छोड़ कर भाग गए। एक बदमाश का मोबाइल फोन भी जमीन पर गिर गया। जिसे बाद में पुलिस को सौंप दिया गया। पुलिस को मौके से 315 बोर के चार खोखा कारतूस बरामद किए हैं। बताया गया कि हवाई फायर करने के बाद बदमाश कोतवाली देहात थाना क्षेत्र की गांव की ओर फरार हो गए।
कपिल गुप्ता ने तहरीर देकर राजन पुत्र नरपाल को नामजद करते हुए दो के खिलाफ केस दर्ज कराया है। उधर लोगों में चर्चा है कि उक्त बदमाशों ने रंगदारी वसूलने के लिए उक्त घटना को अंजाम दिया है। एसपी अभिषेक झा ने बताया कि फायरिंग के मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।