फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Mischievous elements vandalized the statue of Lord Narasimha Dev in Bijnor

बिजनौर में माहौल बिगाड़ने की कोशिश: नरसिंह देवता की मूर्ति को किया खंडित, लोगों में रोष, अफसरों में मचा हड़कंप

Fri, 22 Sep 2023 06:55 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Fri, 22 Sep 2023 06:55 PM IST
सार

Bijnor News : गांव नाहर सिंह में पिछले कई दशकों से नरसिंह देवता पर मेला लगता है। मेले के समय नरसिंह देवता में आस्था रखने वाले हजारों लोग दूर-दराज से आते हैं।

विज्ञापन
Mischievous elements vandalized the statue of Lord Narasimha Dev in Bijnor
जांच करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिजनौर में नूरपुर के एक गांव में मंदिर के ताले तोड़कर नरसिंह देवता की मूर्ति और शिवलिंग को खंडित कर दिया गया। मूर्ति और शिवलिंग खंडित होने से लोगों में में रोष फैल गया। नई मूर्ति स्थापित कराने के लिए एसपी ने पुलिस की दो टीमों का गठन किया है। उधर, मूर्ति खंडित करने वाले एक नशेड़ी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


नूरपुर क्षेत्र के गांव नाहर सिंह में पिछले कई दशकों से नरसिंह देवता पर मेला लगता है। मेले के समय नरसिंह देवता में आस्था रखने वाले हजारों लोग दूर-दराज से आते हैं और देवता स्थल पर नारियल का प्रसाद चढ़ाकर अपने परिवार की सुख समृद्धि की कामना करते हैं। 

विज्ञापन

वहीं, बृहस्पतिवार की शाम को किसी शरारती तत्व ने मंदिर में स्थापित नरसिंह देवता की मूर्ति और शिवलिंग को खंडित कर दिया। मंदिर में मूर्ति खंडित होने की सूचना पर गांव में रोष फैल गया। बड़ी संख्या में ग्रामीण मंदिर के पास एकत्रित हो गए। थानाध्यक्ष संजय कुमार तोमर ने घटना से आला अधिकारियों को अवगत कराया। एसपी नीरज कुमार जादौन, एएसपी देहात राम अर्ज सिंह, सीओ सर्वम सिंह भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने रोष व्यक्त करते हुए मूर्ति खंडित करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझाकर मामला शांत कराया।

बता दें कि दो दिन बाद मेले का आयोजन होना है। मेला कमेटी के अध्यक्ष ग्राम प्रधान जसविंदर सिंह व प्रबंधक वीरपाल सिंह ने बताया कि कल मंदिर में नई मूर्ति स्थापित करा दी जाएगी। इस अवसर पर तहसीलदार जयेन्द्र सिंह, नायब तहसीलदार अमित कुमार, लेखपाल अमित तोमर, ग्रामीण सुभाष निवाला, जितेंद्र सिंह, होरी सिंह, ऋषिपाल सिंह, संजीव कुमार, भाकियू के युवा ब्लॉक अध्यक्ष मोनू चौधरी, मास्टर देवेन्द्र सिंह आदि मौजूद रहे। 

यह भी पढ़ें: मरने से पहले बयां किया दर्द: बेटी के सुसाइड नोट ने सबको रुलाया, तीन पेज में लिखी पिता की घिनौनी करतूत

विज्ञापन

उधर, नूरपुर पुलिस ने मूर्ति खंडित करने वाले आरोपी बोबी निवासी अब्दुल रहमानपुर पुरैना को गिरफ्तार कर लिया। एएसपी देहात राम अर्ज ने बताया कि नई मूर्ति जल्द ही स्थापित करा दी जाएगी। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है जोकि नशेड़ी है। शराब के नशे की हालत में ही आरोपी ने मूर्ति को खंडित किया है।

यह भी पढ़ें: धोखा: गर्लफ्रेंड की बर्थडे पार्टी में पहुंचे दरोगा, अचानक पत्नी-बेटी को देख उड़े होश, आगे फिर जो हुआ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed