फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Mischievous elements uprooted Lord Shankar's Shivling and took it away

Bijnor News: शरारती तत्व भगवान शंकर की शिवलिंग उखाड़कर ले गए

Mon, 29 Jul 2024 01:13 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Mon, 29 Jul 2024 01:13 AM IST
विज्ञापन
Mischievous elements uprooted Lord Shankar's Shivling and took it away
नगीना। ग्राम देवता स्थल पर स्थापित शिवलिंग को शरारती तत्वों ने गायब कर दिया। इससे गांव वालों में रोष फैल गया। पुलिस ने आनन-फानन मौके पर पहुंच कर पूजा अर्चना कराते हुए नए शिवलिंग को स्थापित कराया। पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

ग्राम खुशहाल नगर गढ़ी गांव में आबादी के बीच प्राचीन कुआं स्थित है। कुएं के समीप (पूजा स्थल) देवस्थान पर बहुत पुराना शिवलिंग स्थापित था। ग्रामीणों का कहना है कि वर्षों से गांव के लोग इस शिवलिंग पर पूजा अर्चना करते हैं। शादी- विवाह के अवसर पर देवता पूजन की रस्म भी यहीं होती है। सावन के दिनों में पूजा करने आई एक महिला श्रद्धालु ने रविवार की सुबह करीब सात बजे जब शिवलिंग गायब देखा तो उसने इसकी सूचना ग्रामीणों को दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची तथा पूरे विधि- विधान से एक नया शिवलिंग मंगवाकर देव स्थान पर स्थापित करा दिया।
विज्ञापन

एएसपी देहात रामअर्ज ने भी मौके पर पहुंचकर मुआयना किया और जानकारी ली। ग्राम प्रधान अवधेश चौहान ने बताया कि पुलिस को अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ देव स्थल पर स्थापित शिवलिंग को उखाड़ कर ले जाने की तहरीर दी गई है। आशंका है कि किसी ने कुए में फेंक दिया हो। बताया कि पंडित जोगराम शर्मा द्वारा पूरे विधि विधान से पूजा अर्चना के साथ नए शिवलिंग को देव स्थल पर स्थापित करा दिया है, जो कि प्रशासन द्वारा धामपुर के एक मंदिर से मंगया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस क्षेत्राधिकारी राकेश वशिष्ठ का कहना है कि किसी शरारती तत्व ने घटना को अंजाम दिया है। पूछताछ के लिए दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। मामले की पूरी जांच की जा रही है। गांव में पूरी तरह शांति बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed