{"_id":"60008da38ebc3e31aa2210e5","slug":"mischievous-elements-damaged-the-deity-statue-bijnor-news-mrt520554380","type":"story","status":"publish","title_hn":"असामाजिक तत्वों ने की देव मूर्ति क्षतिग्रस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
असामाजिक तत्वों ने की देव मूर्ति क्षतिग्रस्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शरारती तत्वों ने की देव मूर्ति क्षतिग्रस्त
नगीना। गांव पखनपुर में बुधवार की रात्रि शरारती तत्वों द्वारा गांव के मंदिर में स्थापित देव मूर्ति क्षतिग्रस्त कर की। मूर्ति क्षतिग्रस्त होने से लोगों में आक्रोश व्याप्त हो गया। एसडीएम, सीओ ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को समझा कर शांत कराया। शरारती तत्वों को चिह्नित कर उनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई किए जाने का भरोसा दिया।
थाना प्रभारी निरीक्षक कृष्ण मुरारी दोहरे ने बताया कि थाना क्षेत्र के गांव पखनपुर में लगभग एक किलोमीटर दूर जंगल में एक मंदिर बना हुआ है। मंदिर में लगभग तीन माह पूर्व ग्रामीणों द्वारा देव की मूर्ति की स्थापना की गई थी। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह पुलिस को सूचना मिली कि रात्रि में किसी शरारती तत्व द्वारा देव मूर्ति को क्षतिग्रस्त कर दिया गया है। सूचना पर एसडीएम घनश्याम वर्मा, पुलिस क्षेत्राधिकारी राकेश श्रीवास्तव तथा थाना प्रभारी निरीक्षक कृष्ण मुरारी दोहरे गांव पहुंचे तथा ग्रामीणों को समझाबुझाकर शांत कराया।
उन्होंने बताया कि निवर्तमान ग्राम प्रधान सूरज मणि द्वारा अज्ञात लोगों के खिलाफ मूर्ति तोड़े जाने की तहरीर दी है जिसके आधार पर मुकदमा पंजीकृत कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि निवर्तमान ग्राम प्रधान द्वारा देव की नई मूर्ति बनवाई जा रही है। उधर भाजपा के जिला उपाध्यक्ष कुंवर कृष्ण बलदेव सिंह ने भी गांव पहुंच कर अधिकारियों से बात की। एसडीएम घनश्याम वर्मा व पुलिस क्षेत्राधिकारी राकेश श्रीवास्तव ने बताया कि जिस किसी भी शरारती तत्व द्वारा मूर्ति तोड़ी गई है, उसे शीघ्र चिह्नित कर कठोर कार्रवाई कराई जाएगी।