फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Minor girl molested while fetching water, accused arrested

Bijnor News: पानी लेने गई नाबालिग से छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार

Sun, 05 Apr 2026 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 05 Apr 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
Minor girl molested while fetching water, accused arrested
झालू। क्षेत्र के एक गांव में पानी लेने गई एक नाबालिग के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। परिजनों के अनुसार शुक्रवार को नाबालिग घर के पास स्थित पानी की टंकी से पानी लेने गई थी। आरोप है कि इसी दौरान गांव का ही एक युवक वहां पहुंचा और उसने नाबालिग के साथ अनुचित व्यवहार करते हुए उसे मोबाइल में अनुचित वीडियो दिखाने लगा। विरोध करते हुए किसी तरह नाबालिग वहां से निकलकर घर पहुंची और परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद परिजन थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed