{"_id":"644c0883f9fad5a62d0c6036","slug":"mining-was-being-separated-from-the-designated-place-in-khoh-river-nine-dumpers-seized-bijnor-news-c-14-1-mrt1037-205702-2023-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: खोह नदी में निर्धारित स्थान से अलग किया जा रहा था खनन, नौ डंपर सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: खोह नदी में निर्धारित स्थान से अलग किया जा रहा था खनन, नौ डंपर सीज
Fri, 28 Apr 2023 11:25 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Fri, 28 Apr 2023 11:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अवैध खनन की सूचना पर एसपी ने मारा छापा
संवाद न्यूज़ एजेंसी
बिजनौर। एक सूचना पर एसपी ने पुलिस फोर्स के साथ शुक्रवार को खोह नदी के खनन प्वाइंट पर छापा मारा। इस दौरान उन्हें निर्धारित स्थान से तीन किलोमीटर दूर खनन होता मिला। पुलिस के पहुंचते ही खनन कर रहे लोगों में भगदड़ मच गई। एसपी ने मौके पर मिले नौ डंपर सीज कर दिए हैं।
शुक्रवार की शाम पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन अचानक रायपुर सादात और बढ़ापुर के बीच से गुजर रही खोह नदी पर पहुंच गए। पुलिस अधीक्षक का काफिला देख खनन करने वाले लोग पोकलैंड मशीन और जेसीबी लेकर वहां से भाग गए। पुलिस अधीक्षक के मुताबिक जिस जगह खनन करने के लिए पट्टा निर्धारित किया गया था, उस जगह से तीन किलोमीटर दूर नदी में खनन होता मिला। इसके अलावा भी दो अन्य स्थानों पर खनन किया जा रहा था। करीब 15 दिन पहले भी एसपी के आदेश पर एसपी देहात और तहसील प्रशासन की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की थी। संवाद