{"_id":"66a5618cae6dc2133a082634","slug":"mini-sports-stadium-will-be-under-government-inter-college-bijnor-news-c-41-1-smrt1043-109668-2024-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: राजकीय इंटर कॉलेज के अधीन रहेगा मिनी स्पोर्ट्स स्टेडियम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: राजकीय इंटर कॉलेज के अधीन रहेगा मिनी स्पोर्ट्स स्टेडियम
विज्ञापन
एक करोड़ रुपये से अधिक की लागत से संवारा जा रहा मिनी स्पोर्ट्स स्टेडियम
संवाद न्यूज एजेंसी
नजीबाबाद। जिला प्रशासन के आदेश पर राजकीय इंटर कॉलेज के खेल मैदान पर एक करोड़ रुपये से अधिक की लागत से संवारे जा रहे मिनी स्पोर्ट्स स्टेडियम की चाबी कॉलेज के हाथ में होगी। नगर पालिका 15वें वित्त की धनराशि से स्टेडियम निर्माण करा रही है।
क्षेत्रीय खेल प्रतिभाओं को खेल सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए मुख्यमंत्री हब योजना में शामिल मिनी स्पोर्ट्स स्टेडियम के विकास की कवायद रंग ला रही है। डीएम अंकित कुमार अग्रवाल, सीडीओ पूर्ण बोरा ने राजकीय इंटर कॉलेज के खेल मैदान को मिनी स्पोर्ट्स स्टेडियम के रूप में विकसित करने की दिशा में प्रभावी निर्णय लिए।
नगर पालिका नजीबाबाद को 15वें वित्त की धनराशि से करीब एक करोड़ रुपये की लागत से स्टेडियम निर्माण की जिम्मेदारी सौंपी गई। करीब छह लाख रुपये की धनराशि से मिट्टी भरान, 17 लाख रुपये की लागत से प्रकाश व्यवस्था, करीब 24 लाख रुपये की लागत से पाथ-वे, 21 लाख रुपये की लागत से नाला निर्माण के साथ कई निर्माण कार्य कराए गए हैं।
विज्ञापन
मिनी स्पोर्ट्स स्टेडियम परिसर में करीब 16 लाख रुपये की लागत से बास्केटबॉल और तीन लाख रुपये की लागत से ओपन जिम की सुविधा भी क्षेत्रीय खेल प्रतिभाओं को उपलब्ध रहेंगी।
राजकीय इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य डॉ. अनामिका यादव ने बताया कि जिला प्रशासन के निर्देश पर खेल प्रतिभाओं के हित में खेल मैदान पर विकास कार्य नगर पालिका परिषद की ओर से कराए जा रहे हैं। नगर पालिका परिषद कार्यदायी संस्था है। निर्माण कार्य पूरा होने के बाद स्टेडियम की चाबी कॉलेज को सौंप दी जाएगी।
सूर्योदय से सूर्यास्त तक ही होंगी खेल गतिविधियां
दूधिया प्रकाश में खेलकूद के स्वप्न क्षेत्रीय खेल प्रतिभाओं के साकार नहीं हो पाएंगे। राजकीय इंटर कॉलेज सूर्योदय से लेकर सूर्यास्त तक स्टेडियम में खेल गतिविधियों के लिए द्वारा खोलेगा। इस अवधि के बाद स्टेडियम पर ताले लटके रहेंगे।