फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Mini marathon race will be held at Bijnor Stadium on 13th

Bijnor News: बिजनौर - स्टेडियम में 13 को होगी मिनी मैराथन दौड़

Fri, 11 Aug 2023 11:15 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Fri, 11 Aug 2023 11:15 PM IST
विज्ञापन
Mini marathon race will be held at Bijnor Stadium on 13th
- महिला और पुरुष वर्गों के खिलाड़ी करेंगे प्रतिभाग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। मेरी माटी, मेरा देश अभियान के तहत 13 अगस्त को नेहरू स्पोर्ट्स स्टेडियम में पांच किलोमीटर मिनी मैराथन दौड़ का आयोजन होगा। यह दौड़ सुबह छह बजे स्टेडियम से शुरू होकर बाद में स्टेडियम के मुख्य द्वार पर ही आकर समाप्त होगी।

मुख्य विकास अधिकारी पूर्ण बोरा के अनुसार दौड़ स्टेडियम से शुरू होकर नुमाइश चौराहे से जजी चौराहे से होते हुए सरकारी अस्पताल के सामने से होकर मंडावर चौराहे और बाद में मित्तल पेट्रोल पंप चौराहे से सीधे स्टेडियम पर आकर समाप्त होगी। इच्छुक खिलाड़ी खेल किट में ही प्रतिभाग करेंगे। जिला क्रीड़ाधिकारी जयवीर सिंह ने कहा कि प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ी अपना पंजीकरण जिला खेल कार्यालय में करा सकते हैं।
विज्ञापन

महिला एवं पुरुष दोनों वर्गों में षष्टम स्थान तक आने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कार दिए जाएंगे। इसके अलावा 10 स्केटिंग खिलाड़ी तिरंगे के साथ मैराथन में प्रतिभाग करेंगे। साइकिलिंग टीम भी तिरंगे साथ प्रतिभाग करेगी। मैराथन समाप्त होने के बाद तिरंगा यात्रा विभाजन विभिषिका स्मृति दिवस प्रदर्शनी में प्रतिभाग करने के लिए स्टेडियम से विकास भवन आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed