फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Mina Panchayat Snvrega children's future

मीना पंचायत से संवरेगा बच्चों का भविष्य

Fri, 14 Oct 2016 12:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Fri, 14 Oct 2016 12:32 AM IST
विज्ञापन
बिजनौर  में परिषदीय उच्च प्राथमिक विद्यालयों में अब मीना पंचायतों का गठन किया जाएगा। इन पंचायतों में बालिकाओं के साथ अब बालकों को भी जोड़ा जाएगा और बच्चों को आत्मनिर्भर बनने के गुर सिखाए जाएंगे। उच्च प्राथमिक विद्यालय धर्मनगरी से मीना पंचायतों के गठन की शुरूआत कर दी गई है। 
विज्ञापन

जिले में 886 उच्च प्राथमिक विद्यालय हैं। इन स्कूलों में पहले मीना मंचों का गठन किया गया। जिसका उद्देश्य बालिकाओं को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ना था। पर अब शासन ने इन स्कूलों में मीना पंचायतों का गठन करने के निर्देश दिए है। मीना पंचायतों से बालिकाओं के साथ बालकों को भी जोड़ा जाएगा। 
विज्ञापन

मीना पंचायत के माध्यम से बच्चों के भविष्य संवारा जाएगा। इसके लिए बच्चों को आत्मनिर्भर बनने के गुर सिखाए जाएंगे और आत्मरक्षा के लिए बालक और बालिकाओं को जूडो कराटे का अभ्यास भी कराया जाएगा।जिला समन्वयक बालिका शिक्षा उमा पाल ने बताया कि मीना पंचायत की प्रत्येक शनिवार को बैठक आयोजित की जाएगी। जिसमें बच्चों को पठन पाठन से लेकर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कराए जाएंगे। उन्होंने बताया कि इन पंचायतों का गठन जिले के सभी उच्च प्राथमिक विद्यालयों में किया जाना है। जिला समन्वयक की देखरेख में उच्च प्राथमिक विद्यालय धर्मनगरी में मीना पंचायत का गठन कर कार्यक्रम का शुभारंभ कर दिया गया। सुगमकर्ता प्रवेशिका राजपूत की देखदेख में हुए चुनाव में कुमारी स्वाति को मीना पंचायत का अध्यक्ष चुना गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 इस मौके पर शिक्षक तारिक अलीम, इबादुर्रहमान, नरेशपाल वर्मा, प्रतीक्षा रानी, ऋतुगर्ग , तहसीन जहां , सुशील कुमार शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed