{"_id":"588b97ab4f1c1b165dcf44e6","slug":"million-power-plant-will-cost","type":"story","status":"publish","title_hn":"दस करोड़ लागत से बनेंगे बिजलीघर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दस करोड़ लागत से बनेंगे बिजलीघर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
Updated Sat, 28 Jan 2017 12:25 AM IST
विज्ञापन
धामपुर में गांव बगदाद अंसार और शाहलीपुर नीचल में 10 करोड़ की लागत से अलग-अलग बिजलीघरों की स्थापना होगी। इसके अलावा, धामपुर डिवीजन के कई बिजलीघरों में ट्रांसफार्मरों की क्षमता में वृद्धि का काम शुरू कर दिया गया है। यह काम हर हाल में मार्च के अंत तक पूरा करने का लक्ष्य है।
विद्युत निगम के खंडीय अधिशसी अभियंता हरीश कुमार चौधरी ने बताया कि डिवीजन में करोड़ों की लागत से बिजली के काम शुरू हो गए है। गांव बगदाद अंसार और शाहलीपुर नीचल में 33/11 केवीए की क्षमता के दो बिजलीघरों की स्थापना होगी। निगम की ओर से काम शुरू हो गया है। इन दोनों बिजलीघरों की स्थापना पर करीब 10 करोड़ की लागत आएगी। एक्सईएन ने बताया कि इसके अलावा सहसपुर और अफजलगढ़ के बिजलीघरों में ट्रांसफार्मरों की क्षमता में वृद्धि की जा रही है। सहसपुर में अब तक पांच-पांच एवीए के दो ट्रांसफार्मर काम कर रहे हैं। इसी प्रकार, अफजलगढ़ बिजलीघर में 10 , 5 एमवीए की क्षमता अब 10-10 एमवीए होगी। धामपुर के 132 केवीए क्षमता के बिजलीघर पर अब तक 40 -40 एमवीए क्षमता के दो ट्रांसफार्मर लगे थे। यहां एक ट्रांसफार्मर की क्षमता 40 से बढ़ाकर 63 एमबीए की जाएगी। एक्सईएन के मुताबिक, पंडित दीन दयाल उपाध्याय योजना के तहत चयनित गांवों में भी बिजली के ट्रांसफार्मरों की क्षमता में वृद्धि का काम तेजी से चल रहा है।