फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Migrants will get the benefit of Ayushman Bharat Scheme

प्रवासियों को मिलेगा आयुष्मान भारत योजना का लाभ

Sun, 09 Aug 2020 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
Migrants will get the benefit of Ayushman Bharat Scheme
प्रवासियों को मिलेगा आयुष्मान भारत योजना का लाभ
विज्ञापन

बिजनौर। कोरोना काल में अन्य प्रदेशों से आए प्रवासी मजदूरों व उनके परिवार के सदस्यों को प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना का लाभ प्राथमिकता के साथ दिया जाएगा। इसके लिए स्वास्थ्य टीम भी सक्रिय हो चुकी है। शासन का यह निर्णय गरीबों व वंचितों को हर हाल में स्वास्थ्य सुविधा सुनिश्चित करवाने का है।

प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झारखंड की राजधानी रांची से 23 सितंबर 2018 को की थी। इस योजना के अंतर्गत चयनित एक परिवार के सदस्यों को पांच लाख रुपये तक मुफ्त स्वास्थ्य बीमा दिया जाता है। विभिन्न प्रकार की बीमारियों के लिए अलग धनराशि निर्धारित होती है। आयुष्मान योजना की जिला कार्यक्रम समन्वयक डा. नताशा सिंह के अनुुसार शासन द्वारा जिले में कुल 447 प्रवासी कामगारों की सूची उपलब्ध कराई गई है। संचारी रोग नियंत्रण कार्यक्रम के दस्तक अभियान में आशाओं द्वारा इन चिह्नित परिवारों को आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना का गोल्डन कार्ड बनवाने के लिए प्रेरित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इसके साथ ही शासन से जारी आदेश द्वारा कुछ बचे हुए असत्यापित परिवारों का पुन: सर्वेक्षण आशाओं के माध्यम से दिसंबर में कराया गया था। पुन: सर्वेक्षण के बाद 1553 परिवारों को भी योजना में शामिल किया गया है। जिनके गोल्डन कार्ड बनवाने का लक्ष्य भी आशाओं को ही दिया गया है। उन्होंने बताया कि साथ ही सरकारी अस्पतालों में उपचार कराने आने वाले मरीजों को अपना गोल्डन कार्ड बनवाने के लिए प्रेरित किया जाएगा। दस्तक अभियान में आशाओं को यह भी निर्देश दिए गए हैं कि वह चयनित हर परिवार के सभी सदस्यों का गोल्डन कार्ड बनवाना सुनिश्चित करें। डा. नताशा सिंह ने बताया कि गोल्डन कार्ड जिला अस्पताल समेत जिले के सभी प्राथमिक और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर नि:शुल्क बनाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed