फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Middlemen keep an eye on farmers' paddy

किसानों के धान पर बिचोलियों की नजर

Tue, 29 Sep 2020 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
Middlemen keep an eye on farmers' paddy
किसानों के धान पर बिचोलियों की नजर
विज्ञापन

धामपुर। अफजलगढ़ ब्लॉक में धान की कटाई शुरू हो गई है, लेकिन अभी तक शासन का धान खरीद को लेकर कोई आदेश नहीं आया है। ऐसे में बिचोलिए किसानों से धान को औने पौने दामों में खरीद लेंगे। फिर बिचोलिए इसे सरकारी दाम पर तोल केंद्रों को बेच देंगे।
अफजलगढ़ ब्लॉक सहित नगीना क्षेत्र में धान की बंपर पैदावार होती है। उपज बेहतर होने की वजह से इस इलाके में धान कई किस्में बोई जाती हैं। यहां का धान कई राज्यों के लिए सप्लाई होता है। लेकिन शासन प्रशासन की उदासीनता के चलते किसानों भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है। धान खरीद केंद्र न खुलने से किसानों को अपना धान बिचोलियों को बेचना पड़ता है। धान की सबसे बड़ी मंडी उत्तराखंड में होने की वजह से इस इलाके से धान की अधिकतर सप्लाई काशीपुर के लिए होती है। बिजनौर, चांदपुर के किसान अपना धान रामराज में बेचते हैं। जनपद में धान की कोई बड़ी मंडी न होने की वजह से किसानों को वाजिब दाम नहीं मिल पाता है। बड़े काश्तकार अपने धान को काशीपुर मंडी ले जाते हैं। बाकी किसान संसाधन न होने की वजह से अपना धान राइस मिल या बिचोलियों को बेच देते हैं। बिचोलिए धान को मोटे दामों पर काशीपुर की मंडियों में बेच देते हैं। जब तक सरकारी सिस्टम केंद्र खोलकर खरीद शुरू करता है, तब तक अधिकांश धान बिक जाता है। इसी वजह से धान का लक्ष्य पूरा करने में अधिकारियों के पसीने छूट जाते हैं।
विज्ञापन

यह भी तरीका है खरीद का
धान खरीदारी के लिए बिचौलिए तरह तरह के तरीके अपनाते है। बिचोलिये किसानों की फर्द खतौनी को पहले ही ऑनलाइन करा देते हैं। इसके बाद वह सस्ते दाम पर किसानों का धान खरीद लेते हैं। भारी मात्रा में धान खरीदने के बाद सरकारी तोल केंद्रों को बेच देते है। इसके बाद सरकार किसानों के खाते में सरकारी रेट से पैसा भेज देती है। बिचोलिये उस रकम को किसानों के खाते से निकलवा लेते हैं। यह सब खेल विश्वास पात्र किसानों के माध्यम से किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक अक्तूबर से लगेंगे केंद्र
जिला खाद्य विपणन अधिकारी घनश्याम वर्मा का कहना है कि अभी कोई शासन का खरीद को लेकर आदेश नहीं आया है। उम्मीद है कि एक अक्तूबर से केंद्र लगने शुरू हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed