{"_id":"6609fdaf5abef83671005e6a","slug":"middle-aged-man-standing-on-the-roadside-dies-due-to-bike-collision-bijnor-news-c-27-1-smrt1007-121546-2024-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: बाइक की टक्कर से सड़क किनारे खड़े अधेड़ की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: बाइक की टक्कर से सड़क किनारे खड़े अधेड़ की मौत
Mon, 01 Apr 2024 05:49 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Mon, 01 Apr 2024 05:49 AM IST
विज्ञापन
बिजनौर, नूरपुर। बाइक के सामने कुत्ता आने से बाइक टकरा कर सड़क किनारे खड़े एक अधेड़ से भिड़ गई जिसमें अधेड़ गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
रविवार को शाम मुरादाबाद हाईवे पर गांव पूरनपुर स्याना के पास बाइक सवार दो युवक कुत्ते से टकरा गए। अनियंत्रित बाइक सड़क किनारे खड़े शिवाला कलां क्षेत्र के गांव इनायतपुर निवासी रमेश (57) पुत्र डालचंद से टकरा गई जिसमें अधेड़ गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया जहां चिकित्सकों ने अधेड़ को मृत घोषित कर दिया।
साथ ही बाइक सवार शुएब पुत्र बुंदू व काशीराम पुत्र राजेश निवासी किवाड़ गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें परिजन प्राथमिक उपचार के बाद निजी अस्पताल ले गए। अधेड़ की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। समाचार भेजे जाने तक मृतक के परिजनों द्वारा तहरीर नहीं दी गई थी। थाना प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजे जाने की पुष्टि की है।