फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Message of putting tricolor in every house putting posters on buses

बसों पर पोस्टर लगा दे रहे हर घर तिरंगा लगाने का संदेश

Fri, 12 Aug 2022 12:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 12 Aug 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
Message of putting tricolor in every house putting posters on buses
बसों पर पोस्टर लगा दे रहे हर घर तिरंगा लगाने का संदेश
विज्ञापन

बिजनौर। सरकारी विभागों की ओर से हर घर तिरंगा अभियान के तहत कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। परिवहन विभाग भी बसों पर हर घर तिरंगा का पोस्टर लगाकर लोगों को जागरूक कर रहा है। साथ ही लोगों को घर-घर तिरंगा लगाने का संदेश दे रहा है।
बिजनौर डिपो की सभी बसों पर हर घर तिरंगा अभियान के पोस्टर लगाए गए हैं। जिसके चलते लोगों को घर-घर तिरंगा झंडा लगाने का संदेश दिया जा रहा है। परिवहन विभाग लोगों से अपील कर रहा है कि सभी 13 से 15 अगस्त तक अपने घर झंडा लगाएं। डिपो से 114 बसों का संचालन होता है। जिसमें 84 बसें निगम और 29 बसें अनुबंधित की शामिल हैं। सभी बसों पर आजादी के अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा के पोस्टर लगाए गए हैं। इस बार आजादी के अमृत महोत्सव को बड़ी धूम-धाम से मनाया जा रहा है। सभी विभाग स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों में जुटे हुए हैं। स्वतंत्रता दिवस पर सभी सरकारी दफ्तरों में तिरंगा झंडा फहराकर राष्ट्रगीत गाया जाएगा।
विज्ञापन

वर्जन::
स्वतंत्रता दिवस पर सभी अपने घरों पर तिरंगा झंडा लगाए और आजादी के अमृत महोत्सव को धूम-धाम से मनाएं। बसों पर पोस्टर लगाकर लोगों को तिरंगा झंडा लगाने का संदेश दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- एआरएम धीरज सिंह पंवार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed