{"_id":"61a7bc6c556b420cfa163e64","slug":"message-of-prevention-of-aids-given-by-making-human-chain-bijnor-news-mrt56718316","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानव श्रृंखला बनाकर दिया एड्स से बचाव संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानव श्रृंखला बनाकर दिया एड्स से बचाव संदेश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मानव शृंखला बनाकर दिया एड्स से बचाव का संदेश
बिजनौर। विवेक कॉलेज में विश्व एड्स दिवस पर एचआईवी/एड्स के संबंध में जन जागरूकता के लिए संगोष्ठी व हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। विद्यार्थियों ने मानव श्रृंखला बनाकर एड्स से बचाव का संदेश दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ एसीएमओ डॉ. एसके निगम, जिला क्षयरोग अधिकारी डॉ. बीएस रावत, प्राचार्या डॉ. दीप्ति डिमरी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
डॉ. एसके निगम ने बताया कि एड्स के फैलाव को रोकने के लिए इस विषय को मुख्यधारा से जोड़ना जरूरी है। डॉ. बीएस रावत ने बताया कि एचआईवी वायरस केवल मानव शरीर में पाया जाता है। यह मनुष्य की प्रतिरोधक क्षमता को धीरे-धीरे कम या नष्ट कर देता है। पूर्ण व सही जानकारी ही इसका एक मात्र बचाव है। एचआईवी होने पर पूर्व में कुछ रक्त जांच के उपरांत ही इसके उपचार हेतु दवाई दी जाती हैं। दवाई जिला अस्पताल में भी उपलब्ध हैं। कार्यक्रम का संचालन शालिनी राजपूत ने किया।
नुक्कड़ नाटक कर एड्स के प्रति किया जागरूक
बिजनौर। विवेक कॉलेज ऑफ आयुर्वेदिक साइंसेज एंड हॉस्पिटल में एड्स विषय पर वेबिनार हुई। मुख्य वक्ता चौधरी ब्रह्म प्रकाश आयुर्वेद संस्थान के क्लीनिकल रजिस्ट्रार डॉ. गौरव ने एड्स के कारण, लक्षण एवं रोकथाम के बारे में बताया। जागरुकता अभियान में विद्यार्थियों ने शहर में अनेक स्थानों पर नुक्कड़ नाटक किए। कॉलेज प्रबंधक व प्राचार्य ने बीएएमएस प्रथम, द्वितीय वर्ष के मेधावी विद्यार्थियों को पदक देकर सम्मानित किया। निरोगस्ट्रीट नई दिल्ली संस्था के को-फाउंडर डॉ. अभिषेक गुप्ता ने एड्स (ओज क्षय) के बारे में आयुर्वेदिक एवं आधुनिक परिप्रेक्ष्य में जानकारी प्रदान दी। प्राचार्य वैद्य संदीप अग्रवाल ने कहा कि एचआईवी से पीड़ित लोगों के लिए पोषक तत्व युक्त आहार मददगार साबित हो सकता हे। संचालन डॉ. संतोष गुप्ता ने किया। महाविद्यालय सचिव दीपक मित्तल ने मुख्य अतिथि को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया। आयोजन में डॉ. सदानंद, डॉ. केतकी, डॉ. फरहत, डॉ. सच्चिदानंद, डॉ. शंभु, डॉ. सुजीत, डॉ. अमोल, डॉ. राजीव आदि का योगदान रहा।