फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Message given for cleanliness after taking out rally

रैली निकालकर स्वच्छता का दिया संदेश

Mon, 24 Feb 2020 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 24 Feb 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
Message given for cleanliness after taking out rally
रैली निकालकर स्वच्छता का दिया संदेश
विज्ञापन

हल्दौर। संत निरकारी चैरिटेबल फाउंडेशन के सेवादारों द्वारा बाबा हरदेव सिंह जी की जयंती पर नगर में रैली निकाली गई और नगर के कई स्थानों पर सफाई अभियान चलाया गया।
रविवार को संत निरकारी चैरिटेबल फाउंडेशन के तत्वाधान में बाबा हरदेव सिंह जी की जयंती गुरु पूजा दिवस के रूप में मनाई गई। इस मौके पर सेवादारों ने नगर में रैली निकालकर नगरवासअियों को स्वच्छ भारत, स्वच्छ इंसान व पॉलिथीन का उपयोग न करने का संदेश दिया। सेवादारों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, रेलवे स्टेशन आदि स्थानों पर सफाई अभियान चलाया। स्योहारा ब्रांच के महात्मा संजय सिंह ने गुरु गद्दी से अपने संबोधन में कहा कि वर्तमान परिवेश में सफाई का होना बहुत जरूरी है। सभी ब्रांच गुरु पूजा दिवस के रूप में मनाती है। इसके बाद भंडारे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर रोहित कुमार मधु हरवीर सिंह महेंद्र शर्मा आदि लोग मौजूद रहे। संचालन सुशील कुमार ने किया।
विज्ञापन

पूजा दिवस के रूप में मनाया जन्मदिन
बिजनौर। संत निरंकारी मंडल शाखा द्वारा निरंकारी सद्गुरु बाबा हरदेव सिंह महाराज काजन्मदिन पूजा दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर झालू रोड स्थित संत निरंकारी सत्संग भवन में रविवार को साध संगत का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन महात्मा ब्रजवीर भारती ने किया। साध संगत में बाबूराम निरंकारी, विनोद सिंह, भूपेंद्र निरंकारी, दीपक शर्मा, राजवीर सिंह आदि साधक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed