फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Meritorious were honored

पांच अगस्त तक होंगे कक्षा नौ से 12 तक के दाखिले

Sun, 10 Jul 2022 12:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 10 Jul 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
Meritorious were honored
पांच अगस्त तक होंगे कक्षा नौ से 12 तक के दाखिले
विज्ञापन

बिजनौर। शासन ने यूपी बोर्ड के विद्यालयों का दाखिले से लेकर बोर्ड परीक्षा तक का शेड्यूल जारी कर दिया है। विद्यालयों में कक्षा नौ से 12 तक के दाखिले पांच अगस्त तक होंगे। इसके बाद 10 अगस्त से कक्षा 10 व 12 की बोर्ड परीक्षा की प्रक्रिया शुरू किया जाना प्रस्तावित है।
यूपी बोर्ड ने हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की वर्ष 2022 की बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट सीबीएसई से पहले घोषित किया। सीबीएसई का रिजल्ट अभी घोषित नहीं हुआ है। यूपी बोर्ड ने हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की वर्ष 2023 की बोर्ड परीक्षा की तैयारी अभी से शुरू कर दी है। बोर्ड ने डीआईओएस कार्यालय को इस बारे में निर्देश भेज दिए हैं। जिले में यूपी बोर्ड के 387 विद्यालय हैं। वर्ष 2022 की हाईस्कूल व इंटर की बोर्ड परीक्षा में 80 हजार से अधिक विद्यार्थी शामिल हुए। विद्यालयों का शिक्षा सत्र एक अप्रैल से शुरू हो गया है। कक्षा नौ से 12 तक कक्षाओं में दाखिले हो रहे हैं।
विज्ञापन

डीआईओएस कार्यालय ने बोर्ड सचिव दिव्यकांत शुक्ल के पत्र का हवाला देते हुए बताया कि विद्यालय कक्षा नौ से 12 तक की कक्षाओं में पांच अगस्त तक दाखिले कर सकेंगे। इसके बाद हाईस्कूल व इंटर की बोर्ड परीक्षा में आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। विद्यालयों को निर्देश भेजे जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये हैं बोर्ड परीक्षा फार्म भरने की प्रक्रिया
विद्यालयों को कक्षा 10 व 12 की बोर्ड परीक्षा शुल्क 10 अगस्त तक कोषागार में जमा करनी है। इसके बाद परीक्षा शुल्क व छात्रों के विवरण की सूचना ऑनलाइन परिषद की वेबसाइट पर 16 अगस्त तक अपलोड करनी है। विद्यालयों को 10 अगस्त के बाद 100 रुपये प्रति छात्र के लिहाज से विलंब शुल्क जमा करना है। बताया कि 21 से 23 अगस्त तक छात्रों के नाम, माता-पिता का नाम, जन्मतिथि, विषय आदि जांच करना है। एक से 10 सितंबर तक संशोधन हो सकेगा। विद्यालयों को छात्रों की फोटो युक्त नामावली 30 सितंबर तक डीआईओएस कार्यालय भेजनी है। डीआईओएस कार्यालय फाइनल सूची बोर्ड दफ्तर को भेजेगा।

कक्षा नौ व 11 का अग्रिम पंजीकरण
डीआईओएस कार्यालय के अनुसार कक्षा नौ व 11 में दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों का बोर्ड में अग्रिम पंजीकरण होता है। बोर्ड कार्यालय के पत्र के अनुसार अग्रिम पंजीकरण 25 अगस्त तक होगा। पंजीकरण शुल्क 50 रुपये प्रति छात्र है। विद्यालयों को 25 अगस्त तक छात्रों का विवरण अपलोड करना है। 26 अगस्त से पांच सितंबर तक विवरण की जांच होगी। इसके बाद 20 सितंबर तक संशोधन होगा। विद्यालयों को 30 सितंबर नामावली डीआईओएस कार्यालय भेजनी है। डीआईओएस कार्यालय फाइनल सूची बोर्ड दफ्तर भेजेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed