फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Meritorious students honored in the annual function of Paramedical College

पैरामेडिकल कॉलेज के वार्षिकोत्सव में सम्मानित हुए मेधावी छात्र-छात्राएं

Wed, 06 Oct 2021 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 06 Oct 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
Meritorious students honored in the annual function of Paramedical College
नजीबाबाद में जीएनएम की मेधावी को प्रमाण पत्र देते डा.दिलशाद अंसारी। - फोटो : NAZIBABAD
पैरामेडिकल कॉलेज के वार्षिकोत्सव में सम्मानित हुए मेधावी छात्र-छात्राएं
विज्ञापन

नजीबाबाद। संक्रमण काल की मेडिकल सेवाओं को कभी भुलाया नहीं जा सकता। चिकित्सकों और मेडिकल स्टाफ ने जान जोखिम में डालकर असंख्य लोगों को जीवनदान दिया है। आयशा नर्सिंग पैरा मेडिकल कॉलेज के वार्षिकोत्सव पर एसडीएम परमानंद झा ने यह बात कही।

मुख्य अतिथि एसडीएम परमानंद झा, तहसीलदार राधेश्याम शर्मा ने आयशा नर्सिंग पैरा मेडिकल कॉलेज के वार्षिकोत्सव पर कहा कि कोरोना संक्रमण के दौरान मेडिकल क्षेत्र के विभिन्न संस्थानों से जुड़े मेडिकल कर्मियों द्वारा देश-विदेश में दी गई सेवाएं मानवता की मिसाल बनीं। संस्थान के डायरेक्टर डा.दिलशाद अंसारी, प्राचार्या रितु वर्मा की उपस्थिति में विशिष्ट अतिथि डा.संदीप अग्रवाल, केके गुप्ता ने संस्थान के मेधावियों और प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित किया। जीएनएम प्रशिक्षण में प्रथम व द्वितीय आने वाले मेधावियों प्रथम वर्ष की अफसरा, विजय भारती, द्वितीय वर्ष की अंशुल, अंशु, तृतीय वर्ष की खुशनुमा व पूजा को स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए। अहमद जैद की अध्यक्षता में आयोजित वार्षिकोत्सव में नर्सिंग एंड प्रोफेशनल स्पीच में अंशु और प्रदूषण स्पीच में शाहीन अंजुम को संस्थान की ओर से स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed