फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Mercury dropped due to heavy rain and hailstorm

Bijnor News: झमाझम बारिश और ओलावृष्टि होने से गिरा पारा

Sun, 03 Mar 2024 11:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 03 Mar 2024 11:27 PM IST
विज्ञापन
Mercury dropped due to heavy rain and hailstorm
- जिले में शनिवार की रात से रूक-रूककर होती रही बारिश
विज्ञापन

- 40 मिलीमीटर बारिश रविवार को दर्ज की गई
- 18 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रविवार को रहा
-14.6 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया

संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल गया है। झमाझम बारिश होने से लोगों को सर्दी का अहसास हो रहा है। दिनभर आसमान में घने काले बादल छाए रहे। साथ ही पूरे दिन रूक-रूककर कई बारिश हुई। जिले में कुछ जगह ओलावृष्टि भी हुई। इससे तापमान भी गिरा। रविवार को 40 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

शनिवार की रात करीब 11 बजे बारिश शुरू हुई। रातभर रूक-रूककर बारिश हुई। रविवार सुबह आसमान में बादल छा गए। दोपहर में बदरा जमकर बरसे। बारिश पड़ने से सर्दी बढ़ गई। तेज हवा और बारिश की वजह से गेंहू और सरसों की फसल गिर गई। जिले में कुछ जगह आलोवृष्टि होने से लोगों को सर्दी का अधिक अहसास हुआ।
विज्ञापन

बारिश के दौरान वाहनों की रफ्तार थम गई। साथ ही लोगों को भी परेशानी हुई। रविवार को अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 14.6 डिग्री सेल्सियस रहा। नगीना स्थित कृषि वेधशाला के प्रेषक सतीश कुमार का कहना है कि सोमवार को आसमान में बादल छाए रहेंगे। बारिश के बाद हल्की सर्दी बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिले में एक सप्ताह का तापमान
तारीख अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान
25 फरवरी- 22.6- 5.3
26 फरवरी- 22.8- 6.5
27 फरवरी- 22- 6
28 फरवरी- 23.6- 5.3
29 फरवरी- 25.4- 6.5
01 मार्च- 25- 5.6
02 मार्च- 21- 6.5
03 मार्च- 18- 14.6
नोट: तापमान नगीना स्थित कृषि वेधशाला से लिया गया है।

बाजारों में दिखाई दी कम रौनक
मौसम खराब होने से बाजारों में भी कम रौनक दिखाई दी। ज्यादातर लोग मौसम खराब होने से घरों से बाहर नहीं निकले। दुकानदार ग्राहकों के इंतजार में बैठे रहे। बारिश होने से जन जीवन अस्त व्यस्त रहा।


जिले में जगह-जगह हुआ जलभराव
जिले में रविवार दोपहर को तेज बारिश होने से जगह-जगह जलभराव भी हुआ। मार्गों पर जलभराव होने राहगीरों को काफी परेशानी हुई। शहर की कई कॉलोनियों में भी जलभराव हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed