{"_id":"6887c5060dcc279307077664","slug":"mentally-ill-man-beaten-up-after-being-stripped-of-clothes-on-charges-of-being-a-thief-bijnor-news-c-27-1-bij1007-156072-2025-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: चोर बताते हुए मानसिक बीमार को कपड़े उतरवाकर पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: चोर बताते हुए मानसिक बीमार को कपड़े उतरवाकर पीटा
Tue, 29 Jul 2025 12:14 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Tue, 29 Jul 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
स्योहारा। क्षेत्र में एक मानसिक बीमार को चोर बताकर कुछ युवकों ने उसके कपड़े उतरवाए और उसके साथ मारपीट की। पूरे घटनाक्रम को मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर चोर पकड़ा गया बता पोस्ट कर दी। पुलिस ने आठ युवकों का शांतिभंग में चालान किया है।
सोमवार सुबह ग्राम मंडोरी में करीब 50 वर्षीय मानसिक बीमार व्यक्ति प्लास्टिक के दो बोरों में कूड़ा भरकर गांव में एक व्यक्ति के चबूतरे पर बैठा था, तभी गांव के कुछ युवकों ने उसे पकड़ लिया और एक अन्य स्थान पर ले गए। उन्होंने चोर का शोर मचाते हुए उसके साथ मारपीट की।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित को युवकों के चंगुल से छुड़ाया और थाने लेकर आई। पुलिस ने दानिश, मोनिश, आकाश, विनोद, संजीव कुमार, पवन कुमांर निवासी गण ग्राम मंडोरी, कैफ, ताजीम निवासी मोहल्ला भजडि़यो सराय स्योहारा का शांति भंग में चालान किया है। थाना प्रभारी ने कहा कि अफवाह फैलाने वाले के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।