{"_id":"63066faa8217a35ca63af7f2","slug":"memorandum-of-problems-submitted-to-the-railway-minister-bijnor-news-mrt6023380175","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेल मंत्री को सौंपा समस्याओं का ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेल मंत्री को सौंपा समस्याओं का ज्ञापन
विज्ञापन
रेल मंत्री को नगीना की विभिन्न समस्याओं से संबंधित ज्ञापन देते नगीना के पूर्व विधायक सतीश गौतम।
- फोटो : BIJNOR
रेल मंत्री को सौंपा समस्याओं का ज्ञापन
नगीना/झालू/नहटौर। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव दो दिवसीय दौरे पर बिजनौर आए हैं। बुधवार को भाजपा नेताओं ने नगीना कोतवाली मार्ग पर स्थित रेलवे क्रासिंग पर ओवरब्रिज बनवाने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। साथ ही नगीना से दिल्ली व मुंबई के लिए ट्रेन चलवाने की मांग की। रेल मंत्री ने ओवरब्रिज बनाने को लेकर आश्वासन दिया है। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष सुभाष वाल्मीकि, जिला उपाध्यक्ष प्रमोद चौहान, नगीना नगर अध्यक्ष नीरज विश्नोई, पूर्व विधायक सतीश गौतम और रोहित कुमार रवि आदि मौजूद रहे।
विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने व्यापारियों की समस्याओं को लेकर झालू में रेलवे का डिपो बनाने के लिए रेल मंत्री को मांग पत्र दिया है। ज्ञापन में कहा कि बिजनौर स्टेशन पर माल उतरने के समय रेलवे के दो फाटक बंद हो जाते हैं। जिससे लोगों को काफी परेशानी होती है। इस मौके पर विश्व हिंदू परिषद के मंडावली के खंड अध्यक्ष ज्ञानेश्वर सिंह, कैलाश, आशीष बालियान, गजेंद्र, कामेंद्र, आदि मौजूद रहे।
नहटौर में बीएसएनएल सेवाओं को लेकर भाजपा किसान मोर्चा के जिला महामंत्री शोभित त्यागी ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को ज्ञापन सौंपा। जिसमें उन्होंने गांव फतेहपुर, सीकरी बुजुर्ग क्षेत्र में बीएसएनएल का टॉवर लगवाए जाने की मांग की। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष सिद्धांत जैन, अंकुश अग्रवाल, कपिल देव, अरविंद कुमार, मनोज कुमार आदि मौजूद रहे।