{"_id":"67075bac74a6bd7fb50fb127","slug":"memo-express-going-from-saharanpur-to-moradabad-narrowly-escaped-an-accident-in-bijnor-2024-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजनाैर में ट्रेन पलटाने की साजिश: पटरी पर रखे पत्थर, मेमो एक्सप्रेस हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजनाैर में ट्रेन पलटाने की साजिश: पटरी पर रखे पत्थर, मेमो एक्सप्रेस हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बची
Thu, 10 Oct 2024 10:14 AM IST
डिंपल सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनाैर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनाैर
Published by: डिंपल सिरोही
Updated Thu, 10 Oct 2024 10:14 AM IST
सार
उत्तर प्रदेश के बिजनाैर में आज सुबह एक बड़ा हादसा होने से टल गया। यहां सहारनपुर से मुरादाबाद जा रही मेमो एक्सप्रेस को पलटाने की साजिश रची गई। गढ़मालपुर रेलवे क्राॅसिंग पर असामाजिक तत्वों द्वारा पत्थर रख दिए। गनीमत रही कि ट्रेन पत्थरों को तोड़ते हुए निकल गई।
विज्ञापन
पटरी की जांच करते रेलवे अधिकारी व जीआरपी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सहारनपुर से मुरादाबाद जा रही मेमो एक्सप्रेस बिजनाैर की गढ़मालपुर रेलवे क्रॉसिंग पर हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बच गई। अप और डाउन लाइन की रेल पटरी पर लगभग 20 मीटर तक रखे छोटे-छोटे पत्थर तेज आवाज के साथ टूटे तो चालक की सांसें थम गईं। गनीमत रही कि हादसा टल गया और ट्रेन पत्थरों को तोड़ते हुए सुरक्षित निकल गई।
विज्ञापन
बताया गया कि ट्रेन चालक ने मुर्शदपुर रेलवे स्टेशन पर पहुंचते ही स्टेशन मास्टर और उच्च अधिकारियों को घटना की सूचना दी। घटना की सूचना मिलते ही जीआरपी प्रभारी पवन कुमार, आरपीएफ के धन सिंह चौहान, सीनियर सेक्शन इंजीनियर रेल पथ घटनास्थल पर पहुंच गए।
विज्ञापन
रेलवे पुलिस और रेलपथ अधिकारी अभी इस बात की जांच में जुटे हैं कि बच्चों ने शरारत की है या फिर किसी साजिश के तहत पटरी पर पत्थर रखे गए।