फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Members protest, the meeting of the council canceled

सदस्यों ने किया विरोध, पालिका की बैठक निरस्त

Fri, 15 May 2020 10:00 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 15 May 2020 10:00 PM IST
विज्ञापन
Members protest, the meeting of the council canceled
सदस्यों ने किया विरोध, पालिका की बैठक निरस्त
विज्ञापन

धामपुुर। पालिका की ओर से शुक्रवार को वार्षिक बजट पास करने के लिए बुलाई गई बैठक का अधिकांश सदस्यों ने किया, जिसके कारण बैठक निरस्त कर दी गई। सदस्यों में सबसे ज्यादा नाराजगी सफाई विभाग के अधिकारियों के प्रति थी। उन्होंने सफाई विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों पर कई आरोप लगाए।

चेयरमैन राजू गुप्ता ने वर्ष 2020-21 का अनुमानित बजट को पास कराने के लिए शुक्रवार को 11 बजे से बैठक का आयोजन किया था। बैठक में नामित सदस्यों को छोड़ कर बाकी सभी सदस्यों ने प्रतिभाग किया। बैठक शुरू होते ही सभी सदस्यों को एजेंडे की प्रतिलिपि सौंप दी गई। पालिका के वरिष्ठ लिपिक पवन कुमार के संचालन मेें शुरू हुई बैठक का शुुभारंभ राष्ट्रीय गीत के साथ हुआ। बैठक शुरू होते ही विपक्षी खेमे के सदस्य हैदर अली, हारून, रिहान शेख, तरुण विश्नोई, फरीद डॉन, अबरार आदि पालिका के सफाई विभाग पर आक्रामक हो गए। आरोप लगाया कि पालिका में सदस्यों के कहने पर कोई काम नहीं हो रहा है। काफी हंगामे के बाद चेयरमैन ने हस्तक्षेप करते हुए कहा कि इस तरह के आरोप प्रत्यारोप बैठक के एजेंडे से बाहर हैं। पालिकाध्यक्ष के इतना कहने के बाद ही विपक्ष के 16 सदस्यों ने बैठक निरस्त करने का प्रस्ताव दिया। इस दौरान पालिका के ईओ मनोज कुमार रस्तोगी भी मौजूद रहे। वहीं, पालिकाध्यक्ष का कहना है कि बैठक निरस्त कर सदस्यों ने जनहित के साथ खिलवाड़ किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed