{"_id":"60d382eb8ebc3e348c5ea6f3","slug":"members-against-the-principal-and-secretary-bijnor-news-mrt544169066","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधान और सचिव के खिलाफ हुए सदस्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधान और सचिव के खिलाफ हुए सदस्य
विज्ञापन
प्रधान और सचिव के खिलाफ हुए सदस्य
बिजनौर। ग्राम पंचायत मुकरपुर सत्ती के ग्राम पंचायत सदस्य ग्राम प्रधान और सचिव के खिलाफ लामबंद हो गए हैं। सदस्यों ने ग्राम प्रधान और सचिव पर मनमाने ढंग से ग्राम समितियों को गठित करने का आरोप लगाया है। उन्होेंने समितियों को निरस्त कर पुनर्गठित कराने की मांग की है।
बुधवार को जिला पंचायत राज अधिकारी को दिए ज्ञापन में ग्राम पंचायत सदस्य जसराम सिंह, शेर सिंह, विशाल कुमार, पारुल और हिमानी आदि ने बताया कि हल्दौर ब्लॉक की ग्राम पंचायत मुकरपुर सत्ती में एक समिति बनाई गई है। इसकी पूर्व में कोई सूचना नहीं दी गई है और न ही कोई मुनादी कराई गई है। गुपचुप तरीके से ग्राम प्रधान एवं ग्राम सचिव ने आपस में मिलकर नियम विरुद्ध ग्राम समितियां बना दीं। यही नहीं ग्राम पंचायत सदस्यों को बिना बताए ही उनके हस्ताक्षर करा लिए गए।
ग्राम पंचायत सदस्य जसराज सिंह के समर्थन में सात पंचायत तथा उनको निर्माण समिति का अध्यक्ष बनवाना चाहते थे। मगर ग्राम प्रधान एवं ग्राम सचिव अपनी मनमानी करते हुए फर्जी तरीके से ग्राम पंचायत सदस्य रिंकू को निर्माण समिति का अध्यक्ष बना दिया गया है, जबकि उसके समर्थन में केवल चार सदस्य थे। ग्राम प्रधान और ग्राम सचिव ने जो मनमाने ढंग से समितियों का गठन किया है, उन्हें तत्काल ही निरस्त किया जाना चाहिए।