फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Members accuse Chairman and EO

सदस्यों ने चेयरमैन और ईओ पर लगाए आरोप

Mon, 07 Jun 2021 12:01 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jun 2021 12:01 AM IST
विज्ञापन
Members accuse Chairman and EO
सदस्यों ने चेयरमैन और ईओ पर लगाए आरोप
विज्ञापन

बढ़ापुर। नगर पंचायत के सदस्यों ने चेयरमैन और ईओ पर पंचायत की जमीन को गलत तरीके से लीज पर देने समेत कई गंभीर आरोप लगाए हैं। साथ ही डीएम को शिकायत पत्र भेजकर मामले की जांच कराने की मांग की है।
नगर पंचायत सदस्य नगमा आरिफ उर्फ डोली के आवास पर एकत्र हुए सदस्यों ने चेयरमैन मोहम्मद आबिद अंसारी व ईओ सेवाराम राजभर पर कई आरोप लगाए। इसके अलावा आउटसोर्सिंग, कर्मचारियों के नाम पर वेतन निकालने, लीज पर दी गई जमीन की जांच कराने, कार्यों में पारदर्शिता न होने, सूचना के अधिकार में जानकारी न देने के आरोप लगाते हुए डीएम को एक शिकायत पत्र भी भेजा। इसमें इन सभी मामलों की जांच कराकर कार्रवाई की मांग की। इस दौरान नगर पंचायत सदस्य नगमा आरिफ उर्फ डोली, अनीस अहमद, एजाज अहमद, अमर सिंह, मोहम्मद आरिफ, डोली देवी, मोहम्मद दानिश, मोहम्मद इसरार, फिरदोस व राहुल प्रताप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

उधर, नगर पंचायत अध्यक्ष मोहम्मद आबिद अंसारी ने आरोपों को निराधार बताया है। ईओ सेवाराम राजभर का कहना है कि नगर पंचायत सदस्यों द्वारा लगाए जा रहे सभी आरोप मिथ्या हैं। उनके द्वारा नगर पंचायत का सारा कार्य सही ढंग से नियमानुसार व वैधानिक आधार पर ही किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed