फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Mega camp of Electricity Corporation concluded, Rs. 15 lakh dues recovered

Bijnor News: विद्युत निगम का मेगा शिविर संपन्न, 15 लाख बकाया वसूली

Thu, 25 Sep 2025 04:34 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 25 Sep 2025 04:34 AM IST
विज्ञापन
Mega camp of Electricity Corporation concluded, Rs. 15 lakh dues recovered
फोटो
विज्ञापन


धामपुर। विद्युत निगम की ओर से धामपुर मंडल में खंडीय स्तर पर आयोजित मेगा कैंप का बुधवार को समापन हो गया। मंडल के चारों डिवीजन धामपुर प्रथम, द्वितीय, नगीना और नजीबाबाद में 141 उपभोक्ताओं ने 1912 पोर्टल पर समस्याओं को दर्ज कराया। इनमें लगभग 50 आपत्तियों का समाधान कर दिया गया है। अन्य का समाधान किए जाने का प्रयास किया जा रहा है। 350 उपभोक्ताओं से एसेसमेंट एवं बिजली बकाया के रूप में लगभग 15 लाख रुपये की धनराशि वसूल की गई। करीब 70 उपभोक्ताओं के बिजली के बिलों को ठीक किया गया। 40 उपभोक्ताओं के मीटर बदले गए। इस मौके पर अधीक्षण अभियंता सतीश कुमार सिंह ने धामपुर प्रथम और द्वितीय का निरीक्षण किया। अधिकारियों को उपभोक्ताओं की समस्याओं का तत्काल गुणवत्तापरक निदान करने के निर्देश दिए। इस मौके पर अधिशासी अभियंता संजीव पटेल, विनोद कुमार गंगवार, एसडीओ धर्मेंद्र कुमार कुमार, ओमदत्त सोलंकी, योगेश कुमार, विकास कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed