फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Meeting of defaulter mills today

डिफाल्टर मिलों की बैठक आज

Wed, 27 Feb 2019 12:32 AM IST
Deepak Sharma अमर उजाला ब्यूरो/बिजनौर
अमर उजाला ब्यूरो/बिजनौर Published by: Deepak Sharma Updated Wed, 27 Feb 2019 12:32 AM IST
विज्ञापन
Meeting of defaulter mills today
सांकेतिक
बिजनौर में प्रशासन किसानों के गन्ना मूल्य भुगतान मामले में वेव समूह समेत डिफाल्टर चीनी मिलों के खिलाफ बुधवार की बैठक के बाद कोई कार्रवाई करने का निर्णय ले सकता है।
विज्ञापन

जिला गन्ना अधिकारी यशपाल सिंह के अनुसार बिजनौर, चांदपुर, बिलाई व बरकातपुर चीनी मिलों पर चालू पेराई सीजन की किसानों के गन्ने की 400 करोड़ से अधिक की देनदारी हो गई है। बिजनौर व चांदपुर चीनी मिलों पर पिछले सीजन का करीब 62 करोड़ बकाया है। दोनों चीनी मिल भुगतान में दिलचस्पी नहीं ले रहे हैं। भाकियू के पदाधिकारी भी सोमवार को भुगतान के मामले में डीएम से मिले हैं। प्रशासन पेमेंट के लिए लगातार दबाव बना रहा है। जिलाधिकारी सुजीत कुमार ने डिफाल्टर चारों चीनी मिलों की बैठक बुधवार अर्थात आज 11 बजे बुलाई गई है। डीएम ने वेव समूह के बिजनौर व चांदपुर चीनी मिलों के अधिकारियों क्रमश: एके सिंह व सुनील खोखर से कह दिया है कि वे आज की बैठक में चालू पेराई सीजन के गन्ना मूल्य का पेमेंट चेक बैठक में लेकर आएं। पैसा कहां से आना है यह दोनों चीनी मिल जानें। किसानों का पैसा दिलाना है।
विज्ञापन

गन्ना मूल्य भुगतान के आदेश दिए
बिजनौर। मंडलायुक्त यशवंत राव ने गन्ना भुगतान ने करने वाली चार चीनी मिलों के अधिकारियों को बैठक में कड़ी फटकार लगाई। हर हाल में 28 फरवरी तक भुगतान के आदेश दिए हैं। मंडलायुक्त ने मुरादाबाद कार्यालय में जिले के गन्ना भुगतान की समीक्षा की। किसान और चीनी मिल अधिकारी भी बैठक में शामिल हुए। किसानों ने मिलों के भुगतान न करने का मुद्दा उठाया। कहा कि बिजनौर व चांदपुर चीनी मिल न तो पिछले साल का भुगतान कर रही हैं। और न इस साल का भुगतान किया है। वेव ग्रुप की ओर से गन्ना प्रबंधक राहुल चौधरी शामिल हुए। भाकियू जिलाध्यक्ष दिगंबर सिंह ने कहा कि वेव ग्रुप के लोग महीनों से यही रोना रो रहे हैं। मंडलायुक्त ने बिजनौर, चांदपुर, बिलाई व बरकातपुर मिल के अधिकारियों को 28 फरवरी तक भुगतान के सख्त निर्देश दिए। मिलें हर हाल में 28 फरवरी तक भुगतान करें। जिला गन्ना अधिकारी यशपाल सिंह ने इस संबंध में डीएम ने भी बैठक बुलाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed