{"_id":"6985eb5a9bb2e7064e018098","slug":"meerut-stf-arrests-fake-intelligence-joint-director-from-dhampur-bijnor-2026-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor: मेरठ एसटीएफ ने धामपुर से इंटेलिजेंस का फर्जी ज्वाइंट डायरेक्टर दबोचा, अफसर बनकर करता था रौब गालिब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor: मेरठ एसटीएफ ने धामपुर से इंटेलिजेंस का फर्जी ज्वाइंट डायरेक्टर दबोचा, अफसर बनकर करता था रौब गालिब
Fri, 06 Feb 2026 06:53 PM IST
डिंपल सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: डिंपल सिरोही
Updated Fri, 06 Feb 2026 06:53 PM IST
सार
मेरठ एसटीएफ ने धामपुर से इंटेलिजेंस विभाग का फर्जी ज्वाइंट डायरेक्टर बनकर रौब जमाने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी कोई पहचान पत्र नहीं दिखा सका।
विज्ञापन
एसटीएफ का बड़ा एक्शन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
एसटीएफ मेरठ यूनिट ने शुक्रवार शाम बिजनौर जनपद के धामपुर से एक ऐसे व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, जो खुद को इंटेलिजेंस विभाग का ज्वाइंट डायरेक्टर बताकर पुलिस और अन्य सरकारी विभागों के अधिकारियों पर रौब गालिब करता था।
विज्ञापन
एसटीएफ टीम ने जब आरोपी को हिरासत में लिया तो उसने खुद को व्यापारी बताया, लेकिन किसी भी प्रकार का सरकारी पहचान पत्र या नियुक्ति संबंधी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Meerut: जैदी फार्म में बाइक सवार हमलावरों ने दो युवकों को गोली मारी, एक की हालत गंभीर, अस्पताल में भर्ती
विज्ञापन
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी लंबे समय से फर्जी पद का सहारा लेकर अधिकारियों को प्रभावित करने और अपनी धाक जमाने का प्रयास कर रहा था।
जानकारी के मुताबिक करीब दो महीने पहले आरोपी की पत्नी की सड़क हादसे में मौत हो चुकी है। एसटीएफ अब यह भी जांच कर रही है कि उसने इस फर्जी पहचान का इस्तेमाल कहीं किसी अपराध, ठगी या दबाव बनाने के लिए तो नहीं किया।
आरोपी से पूछताछ जारी है और उसके नेटवर्क की भी जांच की जा रही है।