फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Meerut: Rocket launcher shell explodes in junk shop, shopkeeper left in rags

Meerut : कबाड़ की दुकान में रॉकेट लॉन्चर शेल में विस्फोट, दुकानदार के उड़े चिथड़े, एक युवक और रिटायर फौजी घायल

Thu, 30 Nov 2023 01:38 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 30 Nov 2023 01:38 AM IST
सार

सेना के रॉकेट लांचर शेल से तांबा निकालने के दौरान हुए विस्फोट में कबाड़ी के चिथड़े उड़ गए। विस्फोट में एक युवक और रिटायर फौजी भी बुरी तरह से घायल हो गए।

विज्ञापन
Meerut: Rocket launcher shell explodes in junk shop, shopkeeper left in rags
धमाके के बाद... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गंगानगर में अम्हेड़ा रोड पर बुधवार सुबह कबाड़ की दुकान में भीषण विस्फोट हो गया। सेना के रॉकेट लांचर शेल से तांबा निकालने के दौरान हुए विस्फोट में कबाड़ी के चिथड़े उड़ गए। विस्फोट में एक युवक और रिटायर फौजी भी बुरी तरह से घायल हो गए। आसपास के मकानों के शीशे टूट गए।

विज्ञापन


धमाके की आवाज सुनकर इलाके के लोग सहम गए। सूचना पर पुलिस समेत एटीएस, मिलिट्री इंटेलीजेंस और डॉग स्कवायड की टीम ने मौके पर पहुंचकर घंटों जांच की। एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने बताया कि बम शेल कहां से लाया गया था, इसकी जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन


मूल रूप से बिजनौर के मीरापुर का रहने वाला तौसीफ उर्फ इस्लामु (65) इंचौली गांव में पत्नी अकबरी के साथ रहता था। तौसीफ की गंगानगर अम्हेड़ा रोड पर करीब 20 साल से कबाड़ की दुकान है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों के मुताबिक बुधवार सुबह साढ़े नौ बजे के करीब तौसीफ सेना के रॉकेट लांचर शेल को हथौड़े से तोड़ रहा था। उसमें बारुद होने के कारण धमाका हो गया। विस्फोट इतना भीषण था कि जिस पत्थर पर शेल को तोड़ा जा रहा था वह चूर-चूर हो गया। तौसीफ के शरीर के अंग इधर-उधर बिखर गए। आसपास की दीवारें हिल गईं।

स्फोट में पास की दुकान में काम करने वाले कारपेंटर इंचौली के मैथना गांव निवासी फईमु और अखबार पढ़ रहा शिवलोक कालोनी निवासी रिटायर फौजी रामेंद्र सिंह बुरी तरह से घायल हो गए।

धमाके की आवाज सुनकर लोग मौके की तरफ दौड़ पड़े। सूचना पर गंगानगर, इंचौली थाना प्रभारी समेत पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। दुकान के आसपास के इलाके को सील कर दिया गया।

फोरेंसिक टीम, फील्ट यूनिट, डॉग स्कवायड, मिलिट्री इंटेलीजेंस, एटीएस और खुफिया विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। पूरी दुकान को खंगाला गया। पुलिस को मौके से दो रॉकेट लांचर शेल खुले हुए और दो बंद बरामद हुए हैं। पांचवें शेल को तोड़ते वक्त उसमें धमाका हुआ।


पुलिस ने तौसीफ के शव के टुकड़ों को एकत्र कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। दोनों घायलों फईमु और रामेंद्र सिंह का अस्पताल में इलाज चल रहा है, अभी वे कुछ भी बता पाने की हालत में नहीं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed