फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Meerut-Pauri Highway will be strengthened by the new layer

नई परत से मजबूत होगा मेरठ-पौड़ी हाईवे

Sun, 17 Apr 2022 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 17 Apr 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Meerut-Pauri Highway will be strengthened by the new layer
नेशनल हाईवे 119 पर नजीबाबाद कोटद्वार के बीच सड़क की मरम्मत करते कर्मचारी। - फोटो : BIJNOR
नई परत से मजबूत होगा मेरठ-पौड़ी हाईवे
विज्ञापन

बिजनौर। आखिरकार मेरठ-पौड़ी नेशनल हाईवे की दशा सुधरने लगी है। हाईवे में नजीबाबाद से कोटद्वार के बीच मरम्मत की जा रही है, जबकि बिजनौर-बैराज मार्ग पर अगले महीने डामर की एक परत डाली जाएगी। बिजनौर बैराज मार्ग में पिछले महीने गड्ढे भर दिए गए हैं। हाईवे अथॉरिटी यदि तय समय सीमा में यह सुधार कर लेती है तो इस मार्ग से गुजरने वाले लाखों लोगों को इसका लाभ मिलेगा।
शनिवार को नजीबाबाद से कोटद्वार के बीच युद्धस्तर पर सड़क की मरम्मत का काम चलता रहा। पिछले दो दिनों से गड्ढे भरे जा रहे हैं। गड्ढों के भरने के साथ-साथ जिन जगह सड़क की हालत ज्यादा खराब थी, वहां डामर की परत भी डाली जा रही है। बता दें कि नजीबाबाद से कोटद्वार के बीच नेशनल हाईवे 119 मेरठ पौड़ी की हालत बेहद खराब थी। कोटद्वार मार्ग की खराब हालत को लेकर उत्तराखंड के मंत्रियों ने भी नेशनल हाईवे प्राधिकरण के समक्ष मुद्दा उठाया था।
विज्ञापन

इसी हाईवे के बिजनौर से बैराज के बीच मार्ग की हालत भी बेहद खराब बनी हुई थी। सड़क में गड्ढे इतने कि गिने भी न जाएं। इतना ही नहीं, गड्ढों की चौड़ाई और गहराई भी काफी हो गई थी। इन्हीं गड्ढों से नाराज होकर पिछले महीने डीएम ने हाईवे के दो अधिकारियों को बैठा लिया था। आनन-फानन बिजनौर बैराज मार्ग के गड्ढे भरे जाने लगे तो उन अफसरों को छोड़ा गया। हालांकि इसके कुछ बाद ही बिजनौर बैराज मार्ग को गड्ढा मुक्त किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मई में डाली जाएगी एक परत
बिजनौर बैराज मार्ग में फिलहाल गड्ढे तो भर दिए गए लेकिन समतल करने के लिहाज से डामर की परत मशीन से बनाई जानी है। जिसका टेंडर हो चुका है, मई में डामर की परत बनाने का काम किया जाएगा।
बिजनौर से नजीबाबाद तक हो रहा फोरलेन
मेरठ-पौड़ी हाईवे पर मेरठ से बहसूमा और बिजनौर से नजीबाबाद तक हाईवे को फोरलेन किए जाने का काम चल रहा है। बहसूमा से बिजनौर तक वन मंत्रालय की एनओसी के चलते फोरलेन अभी नहीं हो पाया है। एनओसी मिलने के बाद ही इस दूरी में भी हाईवे फोरलेन हो जाएगा। ऐसे में फोरलेन से बाकी रह गई सड़क खस्ताहाल हो गई थी, जिसके चलते फोरलेन नहीं होने तक सड़क की मरम्मत करने का कदम उठाया जा रहा है।

हाईवे पर नजीबाबाद से कोटद्वार के बीच सड़क के गड्ढे भरते हुए जगह-जगह एक परत भी बनाई जा रही है। दो दिनों से इस सड़क पर काम चल रहा है। बिजनौर बैराज मार्ग में भी गड्ढे भर दिए गए हैं, मई के महीने में उस दूरी में डामर की परत डाली जाएगी, जहां सड़क ज्यादा खराब थी।
- आयुष चौधरी, प्रोजेक्ट इंजीनियर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed