फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Meerut: Crowd at Gas Agencies Decreases in Meerut as Company Servers Improve

Meerut: गैस एजेंसियों पर भीड़ घटी, कंपनियों के सर्वर की स्थिति सुधरी, कॉमर्शियल की सप्लाई भी बढ़ेगी

Mon, 16 Mar 2026 11:51 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 16 Mar 2026 11:51 PM IST
सार

मेरठ में गैस कंपनियों के सर्वर में सुधार आने से घरेलू गैस की ऑनलाइन बुकिंग सामान्य हो गई है। इससे गैस एजेंसियों पर लगने वाली भीड़ कम हो गई है और कॉमर्शियल गैस की सप्लाई बढ़ाने के प्रयास भी शुरू हो गए हैं।

विज्ञापन
Meerut: Crowd at Gas Agencies Decreases in Meerut as Company Servers Improve
गैस गोदाम पर रखे सिलिंडर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सर्वर में सुधार आने से सोमवार को घरेलू गैस की बुकिंग पटरी पर आ गई। इससे एजेंसियों पर बुकिंग के लिए लगने वाली भीड़ कम हो गई है। घरेलू गैस की पूरी सप्लाई मिलने के बाद अब कॉमर्शियल गैस की आपूर्ति बढ़ाने के प्रयास हो रहे हैं।

विज्ञापन


मेरठ जिले की लगभग 85 गैस एजेंसियों से घरेलू गैस की सप्लाई हो रही है। अभी तक गैस कंपनियों का ऑनलाइन बुकिंग का सर्वर भी डाउन चल रहा था। ऑनलाइन गैस बुकिंग नहीं होने के कारण लोगों की भीड़ गैस एजेंसियों पर जुट रही थी।
विज्ञापन


भीड़ बढ़ने पर एजेंसियों पर ऑफलाइन बुकिंग की व्यवस्था शुरू हुई और एक पॉइंट बनाकर लोगों को सिलिंडर वितरित किए जा रहे हैं। इसके बाद दो दिन से गैस कंपनियों के सर्वर में सुधार हो रहा है। सोमवार को सर्वर की स्थिति में सुधार आया और लोगों ने गैस की ऑनलाइन बुकिंग की। इस कारण गैस एजेंसियों पर भी लोगों की कम भीड़ आई।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: ISIS Connection: सहारनपुर के मानकमाऊ से ही पकड़ा गया था डॉ. आदिल, हारिश से कनेक्शन तलाश रही एटीएस

कॉमर्शियल गैस की सप्लाई बढ़ाने पर दिया जोर
गैस एजेंसियों पर घरेलू गैस की सप्लाई तो पूरी आ रही है, लेकिन कॉमर्शियल गैस की सप्लाई केवल अस्पताल, स्कूल-कॉलेज के मेस के लिए शुरू हुई है। औद्योगिक इकाइयों के लिए भी कॉमर्शियल गैस सप्लाई के प्रयास किए जा रहे हैं,ताकि स्थिति बेहतर हो सके। अभी सरकार ने गैस कंपनियों को कुल मांग की 20 प्रतिशत कॉमर्शियल गैस सप्लाई करने की अनुमति दी है।

मेरठ एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष नमो जैन का कहना है कि गैस एजेंसियों पर आ रहे लोगों की समस्याओं का समाधान किया जा रहा है। ऑनलाइन बुकिंग नहीं कर पा रहे लोगों की गैस बुक कराई जा रही है। व्यवस्था बनाने के लिए एजेंसियों पर पुलिस भी तैनात है। धीरे-धीरे हालात सामान्य हो जाएंगे।

मोबाइल नंबर बंद होने पर गैस एजेंसियों पर होगी कार्रवाई: डीएसओ
जिला पूर्ति अधिकारी विनय कुमार सिंह ने बताया कि लोगों की शिकायतों के अनुसार जिले में अधिकतम एलपीजी गैस एजेंसी कार्यालयों व उन पर कार्यरत कर्मचारियों के दूरभाष नंबर मिलाए जाने पर नहीं उठाए जाते हैं। गैस एजेंसी के प्रोप्राइटर व प्रबंधकों के मोबाइल नंबर भी अक्सर बंद पाए जाते हैं। इससे लोगों को एलपीजी सिलिंडर प्राप्त करने और अन्य जानकारी पाने में कठिनाई होती है।

वैश्विक परिस्थितियों के कारण पहले ही एलपीजी गैस कम होने की भ्रांति के कारण गैस पाने में असमंजस की स्थिति बनी हुई है। गैस एजेंसियों से संपर्क नहीं होने के कारण लोगों में असंतोष व्याप्त है। डीएसओ ने कहा है कि गैस एजेंसियों से संबंधित नंबर बंद होने अथवा न उठाने पर यह समझा जाएगा कि गैस की कालाबाजारी में गैस एजेंसी संलिप्त है।

इस मामले में कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसलिए गैस एजेंसी से संबंधित नंबरों को कार्य दिवस में प्रत्येक अवस्था में कॉल रिसीव करके उपभोक्ताओं की समस्याओं का समाधान किया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed