{"_id":"674e0f07a68f77dc480c2c44","slug":"meenakshi-is-shaping-the-future-of-children-bijnor-news-c-27-1-smrt1008-137181-2024-12-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: बच्चों के भविष्य संवार रहीं मीनाक्षी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: बच्चों के भविष्य संवार रहीं मीनाक्षी
Tue, 03 Dec 2024 01:18 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Tue, 03 Dec 2024 01:18 AM IST
विज्ञापन
बिजनौर के कोतवाली ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय हकीकतपुर सहसू मैं प्रतियोगी परीक्षा के लिए पढ़ाई क
बिजनौर। ग्रामीण परिवेश में जन्मे अनेक छात्र-छात्राओं को अच्छी शिक्षा, मार्गदर्शन नहीं मिलने के कारण वे अंधियारे में डूबे रह जाते हैं।
शिक्षिका मीनाक्षी चौधरी अपने प्रयास से कक्षा पांच के छात्र-छात्राओं को स्कूल समय के उपरांत अतिरिक्त एक घंटा नवोदय, केंद्रीय आदि विद्यालयों में कक्षा छह में प्रवेश परीक्षा के लिए पढ़ा रहीं हैं। उनका कहना है कि इन छात्रों के उज्ज्वल भविष्य के लिए उनके पास सिर्फ शिक्षा का ही अचूक हथियार है।
कोतवाली देहात ब्लाॅक के प्राथमिक विद्यालय हकीकतपुर सहसू में सहायक अध्यापिका मीनाक्षी चौधरी अपने स्कूल के छात्र-छात्राओं को पढ़ाने में नवाचार का प्रयोग करती हैं। वह सांस्कृतिक कार्यक्रम, योगाभ्यास, विज्ञान, गणित और ग्रीष्मावकाश में गतिविधियां कराती हैं। मीनाक्षी चौधरी ने कहा कि वह करीब एक साल रोजाना स्कूल समय के बाद एक घंटा अतिरिक्त पढ़ा रहीं हैं।
उनका कहना कि उनके प्रयास से कुछ छात्र-छात्राओं का नवोदय आदि अच्छे विद्यालय में कक्षा छह में प्रवेश हो जाए, तो वे आगे अच्छी शिक्षा पाकर अपने जीवन में सफलता की कुंजी तक पहुंच सकते हैं। क्योंकि इन छात्रों के सामने अच्छे मार्गदर्शन का अभाव रहता है और वह ट्यूशन पढ़ने में भी असमर्थ होते हैं।
विज्ञापन
वह आने वाले समय में इन छात्रों के नवोदय आदि विद्यालयों में प्रवेश को फार्म भरवाएंगी। उत्कृष्ट कार्य करने पर मीनाक्षी चौधरी विभाग, संस्थाओं की ओर से कई बार सम्मानित हो चुकी हैं।
मीनाक्षी चौधरी ने कहा उनके कार्यों में उनका स्कूल स्टाफ सहयोग देता है। खंड शिक्षा अधिकारी इंद्रजीत सिंह ने भी उनके कार्यों की प्रशंसा की। (संवाद)