फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Medical store operators not interested in linking license with Aadhar card

आधार से लाइसेंस लिंक कराने में रुचि नहीं ले रहे मेडिकल स्टोर संचालक

Sat, 21 Dec 2019 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 21 Dec 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
Medical store operators not interested in linking license with Aadhar card
आधार कार्ड से लाइसेंस लिंक कराने में रुचि नहीं ले रहे मेडिकल स्टोर संचालक
विज्ञापन

बिजनौर। शासन और प्रशासन की सख्ती के बाद भी जिले के मेडिकल स्टोर संचालक अपने लाइसेंस को आधार कार्ड से लिंक कराने में रुचि नहीं ले रहे हैं। बार बार तारीख बढ़ाने के बाद भी संचालकों पर इसका असर दिखता नजर नहीं आ रहा है। अभी तक केवल 65 फीसदी मेडिकल स्टोर संचालकों ने ही अपने लाइसेंस आधार से लिंक कराए हैं। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के मुख्यालय के निर्देश पर शत-प्रतिशत लाइसेंस आधार से लिंक कराने के लिए मेडिकल स्टोर संचालकों को 31 दिसंबर तक का समय दिया गया है।

जिले में लगभग 3200 मेडिकल स्टोर संचालित हैं। इनमें करीब दो हजार रिटेल और 1200 होलसेल के हैं। केंद्र सरकार के निर्देश पर करीब करीब सभी सरकारी और गैर सरकारी कार्यों में आधार कार्ड की अनिवार्यता है। लेकिन जिले के मेडिकल स्टोर संचालक इसमें रुचि नहीं ले रहे हैं। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग मुख्यालय लखनऊ से सूबे के सभी मेडिकल लाइसेंस को आधार कार्ड से लिंक कराने के सख्त निर्देश हैं। अफसरों के अनुसार जिला औषधि निरीक्षक की सख्ती के बाद भी कुछ मेडिकल स्टोर संचालक अपने लाइसेंस को आधार कार्ड से लिंक कराने में रुचि नहीं ले रहे हैं। इस कार्य के लिए कई बार मेडिकल स्टोर संचालकों को अपने लाइसेंस आधार कार्ड से लिंक कराने के लिए समय दिया गया। इसके बावजूद संचालक इसमें रुचि नहीं ले रहे हैं। जिला औषधि निरीक्षक आशुतोष मिश्रा ने बताया कि अभी तक मात्र 65 प्रतिशत मेडिकल के लाइसेंस आधार कार्ड से लिंक हुए हैं। शासन के सख्त निर्देश हैं कि 31 दिसंबर तक शत-प्रतिशत लाइसेंस 31 दिसंबर तक पूरे होने चाहिए। उन्होंने सभी मेडिकल स्टोर संचालकों से अपने लाइसेंस निर्धारित अवधि के भीतर आधार कार्ड से लिंक कराने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed