फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   medical news

Bijnor News: कागजों में ही चल रहे थे मेडिकल स्टोर, लाइसेंस होंगे निरस्त

Sun, 14 Jun 2026 01:23 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jun 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
medical news
बिजनौर। जिले में पंजीकृत सभी मेडिकल स्टोरों का सत्यापन किया जा रहा है। ऐसे में आठ होलसेल स्टोर सिर्फ कागजों में ही संचालित मिले। सत्यापन के दौरान मौके पर कोई मेडिकल स्टोर नहीं मिला। इसके चलते औषधि निरीक्षक ने इनके लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जिले में करीब 1800 होलसेल मेडिकल स्टोर पंजीकृत हैं। इनमें से अभी तक करीब 450 मेडिकल स्टोरों का सत्यापन हुआ है। इनमें से आठ मेडिकल स्टोर मौके पर नहीं मिले, जबकि कागजों में कई संचालित हो रहे हैं। इनके लाइसेंस साल 2020, 2021 के थे। दरअसल, बिजनौर में कोडिन सिरप का मामला पकड़ में आया था। लाइसेंस में जिस जगह पर व्यापार दिखाया गया था, वहां मेडिकल स्टोर संचालित नहीं था, जबकि दूसरा व्यक्ति दूसरी जगह उस लाइसेंस पर होलसेल मेडिकल स्टोर चला रहा था। इसके बाद शासन स्तर ने सभी होलसेल मेडिकल स्टोर का सत्यापन करने के निर्देश जारी किए गए। बिजनौर में भी मई माह से सत्यापन किया जा रहा है।
विज्ञापन

----
लाइसेंस का दुरुपयोग बचाने को हो रहा सत्यापन
अगर, संचालक द्वारा मौके पर मेडिकल स्टोर संचालित नहीं किया जा रहा है, जबकि, कागजों में लाइसेंस चल रहा है। इस स्थिति में लाइसेंस का दुरुपयोग होने का अधिक खतरा रहता है। फर्जी दवाइयों की खरीद फरोख्त, बिना बिल दवाइयों की खरीदारी, प्रतिबंधित दवाइयों की खरीदारी का भी खतरा रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
वर्जन::
सिर्फ कागजों में संचालित आठ होलसेल मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निरस्त करने के लिए डीएलए को फाइल भेज दी गई है। सत्यापन के दौरान मेडिकल स्टोर मौके पर संचालित नहीं मिले थे।
-उमेश भारती, औषधि निरीक्षक, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed