{"_id":"615de7c38ebc3e628c15dd95","slug":"matikala-modern-equipment-operation-training-completed-nazibabad-news-mrt5595353133","type":"story","status":"publish","title_hn":"माटीकला आधुनिक उपकरण संचालन का प्रशिक्षण संपन्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माटीकला आधुनिक उपकरण संचालन का प्रशिक्षण संपन्न
विज्ञापन
नजीबाबाद में माटीकला प्रशिक्षण के प्रमाण पत्र देतीं मुख्यअतिथि लीना सिंघल।
- फोटो : NAZIBABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माटीकला आधुनिक उपकरण संचालन का प्रशिक्षण संपन्न
नजीबाबाद। उप्र माटीकला बोर्ड के माटीकला समन्वित विकास कार्यक्रम के अंतर्गत प्रशिक्षण आयोजित किया गया। मंडलीय ग्रामोद्योग प्रशिक्षण केंद्र ने 30 प्रशिक्षणार्थियों को माटीकला के आधुनिक उपकरण संचालन योजना का प्रशिक्षण दिया।
मुख्य अतिथि भाजपा की प्रांतीय पार्षद लीना सिंघल ने 30 प्रशिक्षणार्थियों को माटीकला आधुनिक उपकरण संचालन प्रशिक्षण के प्रमाण पत्र वितरित किए। लीना सिंघल ने प्रदेश सरकार द्वारा लघु और कुटीर उद्योग विकास योजना से युवाओं को रोजगार मिलने और प्रदेश के बहुमुखी विकास को बढ़ावा मिलने का दावा किया। उन्होंने कहा कि लघु उद्योग से युवाओं को रोजगार के अवसर मिले हैं।
ग्रामोद्योग प्रशिक्षण केंद्र पर प्रधानाचार्य सोमप्रकाश ने माटीकला विकास योजना के विभिन्न रोजगार परक प्रशिक्षणों की युवाओं को जानकारी दी। ट्रेनर ऋषिपाल सिंह, दीपक प्रजापति, गुंजन सैनी, अन्नू शर्मा ने माटीकला के आधुनिक उपकरणों के बारे में बताया और उनके संचालन का अभ्यास कराया। संभल के 16, रामपुर और बागपत के सात-सात प्रशिक्षणार्थियों सहित कुल 30 प्रशिक्षणार्थियों ने प्रशिक्षण लिया। कार्यक्रम में एनएन शर्मा, विशाल कुमार, उमेश कुमार उपस्थित रहे।