{"_id":"653e9b32ddde60c61b0781e1","slug":"mathematics-parks-will-be-built-in-22-government-schools-bijnor-news-c-32-1-smrt1025-6020-2023-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: 22 सरकारी विद्यालयों में बनेंगे मैथमेटिक्स पार्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: 22 सरकारी विद्यालयों में बनेंगे मैथमेटिक्स पार्क
विज्ञापन
सरकारी स्कूलों में बनने वाले मैथमेटिक्स पार्क का डिजायन। स्त्रोत विकास विभाग
सभी के निर्माण पर 25 लाख की आएगी लागत
दो महीने के भीतर निर्माण कार्य पूरा करना होगा
संवाद न्यूज एजेंसी
धामपुर। ब्लॉक की सभी 97 ग्राम सभाओं को 22 कलस्टरों में बांटा गया है। सरकार के आदेश पर प्रति कलस्टर में एक सरकारी विद्यालय में मैथमेटिक्स पार्क का निर्माण होगा। दो महीने के भीतर निर्माण कार्य पूरा होना है। इन सभी पर करीब 25 लाख की लागत आएगी।
ब्लॉक प्रमुख क्षमता हेमलता चौहान ने बताया कि मुख्य विकास अधिकारी के आदेश पर ब्लॉक के अधिकारियों ने प्रोजेक्ट को अमली जामा पहनाने के लिए तेजी से कार्य शुरू कर दिया है। प्रत्येक कलस्टरों में प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक और कंपोजिट विद्यालय में मैथमेटिक्स पार्क का निर्माण होना है। विभाग की ओर से डिजायन बनाकर उपलब्ध करा दिया गया है।
इन 22 सरकारी विद्यालयों में बनेगा मैथमेटिक्स पार्क
रायपुर मलूक में कंपोजिट विद्यालय, बाजिदपुर में जूनियर हाई स्कूल, नांगली लाड़न कंपोजिट, सुहागपुर में प्राथमिक, मोहड़ा में कंपोजिट, साहलीपुर नीचल में जूनियर हाई स्कूल, बाल किशनपुर में प्राथमिक, फतेहपुर में कंपोजिट, नंगला नत्था में प्राथमिक, सरकथल सानी में जूनियर हाईस्कूल, सलेम सराय में कंपोजिट, सादुल्लाह खानपुर में प्राथमिक, सलाराबाद में कंपोजिट, जैतरा में प्राथमिक, मीमला गांव में प्राथमिक, तीबड़ी में कंपोजिट, मिलक जहांगीराबाद में पूर्व माध्यमिक, नवादा केशो में पूर्व माध्यमिक, सैदपुर जलाल में प्राथमिक, दौलतपुर सुक्खा में पूर्व माध्यमिक, सददौबेर में जूनियर हाई स्कूल और रामठेरा गांव के कंपोजिट विद्यालय शामिल हैं।
विज्ञापन
चित्रों को देख आसानी से समझ सकेंगे छात्र
इन पार्कों में केवल गणित विषय से संबंधित ही चित्रों को बनाया जाना है। जैसे त्रिभुज, चतुर्भुज, आयत, बेलन, शंकु, गिनतारा आदि के चित्र बनाए जाएंगे। छात्र-छात्राएं इन चित्रों की आकृति को देख गणित विषय में पारंगत हो सकेंगे। वह यह समझ सकें कि त्रिभुज चतुर्भुज और आयत की आकृति कैसी होती है। इनमें आपस में क्या अंतर होता है।