फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Mata Kali's life was consecrated under tight security

Bijnor News: कड़ी सुरक्षा में की गई माता काली की प्राण प्रतिष्ठा

Thu, 05 Sep 2024 03:25 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 05 Sep 2024 03:25 AM IST
विज्ञापन
Mata Kali's life was consecrated under tight security
माता काली की मूर्ति खंडित प्रकरण का हुआ पटाक्षेप
विज्ञापन

इसके अतिरिक्त अन्य निर्माण कार्य के लिए प्रशासन ने नहीं दी अनुमति

संवाद न्यूज एजेंसी
स्योहारा। मां काली की मूर्ति खंडित करने के विवाद का बुधवार को पटाक्षेप हो गया। इसके लिए पुलिस और प्रशासन की ओर से खंडित मूर्ति के स्थान पर सिर्फ नई मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा कराई गई। इसके अतिरिक्त कोई अन्य निर्माण कार्य पर प्रशासन ने अनुमति देने से इंकार कर दिया।

पांच दिन पूर्व पालनपुर रोड पर स्थित काली माता की मूर्ति को खंडित कर दिया गया था। इसके बाद से विवाद की स्थिति बनी हुई थी। मंगलवार को विवाद उस समय और गहरा गया था, जब कुछ लोग मूर्ति स्थापित करने के साथ चहारदीवारी भी करने लगे थे। एसडीएम और सीओ के हस्तक्षेप के बाद निर्माण कार्य रुकवा दिया गया था।
विज्ञापन


बुधवार को संतोषी माता मंदिर से मां काली की नगई मूर्ति साज सज्जा के साथ लाई गई। मूर्ति के साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालु भी मंदिर पहुंचे। मंदिर वाले स्थान पर पूजा अर्चना कर मां काली की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की गई। पूजा अर्चना में प्रियंकर राणा, डा. एनपी सिंह, मुकेश रस्तोगी, पीयूष रस्तोगी, स्वेत रस्तोगी, विनोद तोमर, वैभव रस्तोगी, चिन्टू विश्नोई सहित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम रितु चौधरी ने बताया कि प्रशासन औरस्थानीय लोगों की रजामंदी पर नई मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की गई है। इसके अतिरिक्त किसी भी तरह का कोई नया निर्माण कार्य करने की इजाजत नहीं दी गई है। बिना प्रशासन की अनुमति के कोई भी निर्माण कार्य करता है तो उसके विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जाएगी।


इस दौरान सीओ सर्वम सिंह, थानाध्यक्ष धीरज नागर, नायब तहसीलदार राजकमल सिंह, लेखपाल बृजमोहन सिंह, डेढ़ प्लाटून पीएसी, बिजनौर क्यूआरटी सहित भारी पुलिस बल तैनात रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed