फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Massive fire in the house, death of mother and daughter

मकान में लगी भीषण आग, मां-बेटी की मौत

Tue, 03 May 2022 12:48 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 03 May 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
Massive fire in the house, death of mother and daughter
बिजनौर के नजीबाबाद में गैस सिलिंडर में आग लगने से घर में लगी आग। - फोटो : BIJNOR
मकान में लगी भीषण आग, मां-बेटी की मौत
विज्ञापन

नजीबाबाद (बिजनौर)। नगर के आदर्श नगर स्थित एक मकान में पूजा के दीपक से आग लग गई। देखते ही देखते आग पूरे मकान में फैल गई और गैस सिलिंडर व घर में रखे पेट्रोलियम पदार्थ ने भी आग पकड़ ली। इस अग्निकांड में मिताशी (32) और उनकी सात माह की बेटी वाची की दम घुटने से मौत हो गई। चार अन्य झुलस गए।
ग्राम पंचायत तातारपुर लालू के आदर्श नगर की बी-6 कालोनी निवास परचून कारोबारी आशीष अग्रवाल अपने परिवार के साथ रहते हैं। सोमवार की शाम सात बजे अचानक पूजा के दीपक से कपड़ों में आग लग गई और फैलती गई। परिवार ने मकान मुख्य द्वार पर भीतर से ताला लगाया हुआ था। मकान से आ रहे शोर और धुएं को देख आसपास के लोगों ने सीढ़ियों के माध्यम से घर में प्रवेश किया। ताला तोड़कर मुख्यद्वार खोला। हादसे में आशीष (35), उनकी पत्नी मिताशी, पांच साल की बेटी अंविशा, बेटी वाची, पिता सुभाष और माता सुधा झुलस गए, इन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां मिताशी और वाची को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। काफी मशक्कत के बाद दमकल ने आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन

घनी आबादी के बीच है मकान, बड़ा हादसा बचा
घर में रखा हुआ था पेट्रोलियम पदार्थ, पास में ही है तेल डिपो
नजीबाबाद। आदर्श नगर के जिस मकान में आग लगी, वह घनी आबादी के बीच स्थित है। मकान से मात्र 200 मीटर के फासले पर पेट्रोल-डीजल का डिपो हैं। बताया जाता है कि परचून करोबारी के मकान में भी पेट्रोलियम पदार्थ रखे हुए थे, जिन्होंने भी आग पकड़ ली। सीओ ने आग लगने के कारणों की जांच किए जाने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिस समय आग लगी उस समय मकान के मुख्य द्वार पर भीतर से ताला लगा था। शोर और धुंआ देखकर आस-पास के लोगों ने सीढ़ियों के माध्यम से घर में प्रवेश कर मुख्य द्वार खोला। सूचना मिलते ही सीओ गजेंद्र पाल सिंह, थाना प्रभारी दिनेश गौड़, अग्निशमन अधिकारी केएस जादौन घटना स्थल पर पहुंच गए। क्षेत्रवासियों और कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। एसडीएम मनोज कुमार सिंह और क्षेत्रीय ग्राम प्रधान पति पारेंद्र ने अस्पताल पहुंचकर घायलों के उपचार की व्यवस्था की।

बिजनौर के नजीबाबाद में गैस सिलिंडर में आग लगने से झुलसी बच्ची का इलाज करते डॉक्टर।

बिजनौर के नजीबाबाद में गैस सिलिंडर में आग लगने से झुलसी बच्ची का इलाज करते डॉक्टर।- फोटो : BIJNOR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed