फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Massive fire in the house, cylinder burst

घर में लगी भीषण आग, सिलिंडर फटा

Mon, 07 Jun 2021 12:13 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jun 2021 12:13 AM IST
विज्ञापन
Massive fire in the house, cylinder burst
बिजनौर के स्योहारा में मछली बाजार में घर में आग लगने से घर में हुए नुकसान से गमजदा परिजन। - फोटो : BIJNOR
घर में लगी आग, सिलिंडर फटने से दहले मकान
विज्ञापन

स्योहारा (बिजनौर)। मोहल्ला मछली बाजार में एक घर में लगी आग से हड़कंप मच गया। सिलिंडर फटने से आसपास के लोग सहम गए। आग से घिरे दो मासूम बच्चों को मां ने हिम्मत करके बचाया। मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास के घरों खाली कराया और गैस सिलिंडर हटवाकर लोगों को घटना स्थल से दूर कर दिया। घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
धामपुर मार्ग स्थित मछली बाजार में हनीफ माहीगीर का दो मंजिला मकान है। नीचे के हिस्से में माता पिता रहते हैं। जबकि हनीफ पत्नी शहाना और तीन वर्षीय जुनैद और चार वर्षीय उजैर के साथ ऊपर के दो कमरों में रहता है। रविवार की प्रात: 11 बजे शहाना कमरे में बनी रसोई में सब्जी पकाकर नीचे के कमरे में आ गई। दोनों बच्चे ऊपर के कमरों में ही खेल रहे थे। थोड़ी देर बाद छोटे पुत्र उजैर ने चीखते हुए आवाज लगाई कि कमरे से आग लग गई है। शहाना जब कमरे में पहुंची तो उसके दोनों बेटे आग से घिरे हुए थे। उसने हिम्मत दिखाते हुए आग से घिरे दोनों बच्चों को बाहर निकाला।
विज्ञापन

जैसे ही वह बच्चों को लेकर नीचे पहुंची तो गैस सिलिंडर फट गया। सिलिंडर के टुकडे़ दीवार तोड़ते हुए नीचे जा गिरे और लिंटर में भी दरार आ गई। आग विकराल हो गई और दूसरे सिलिंडर में भी आग लग गई। सिलिंडर फटने की आवाज से आसपास के लोग भी सहम गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दूसरे सिलिंडर के फटने की आशंका के चलते आसपास के मकानों को खाली कराया और उनके गैस सिलिंडर भी निकलवाकर बाहर रखवा लिए। सुरक्षा के लिहाज से सभी लोगों को घटनास्थल से दूर किया। आसपास के लोगों की मदद से पुलिस ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन आग और भीषण होती गई। थानाध्यक्ष नरेंद्र कुमार गौड़ की सूचना पर धामपुर फायर ब्रिगेड भी मौके पर पहुंच गई। फायर ब्रिगेड इंचार्ज एसआई अमित कुमार, कांस्टेबल विजेंद्र कुमार, विनीत कुमार, पंकज कुमार सहित काफी लोगों के सहयोग से एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। पुलिस के मुताबिक चूल्हे से गैस रिसाव के कारण यह हादसा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे के बाद से सहमी हुई है शहाना
शहाना ने हिम्मत दिखाते हुए आग में घिरे अपने दोनों बच्चों को तो बचा लिया, लेकिन घटना के बाद वह सहमी हुई है। आग का मंजर देख वह परेशान हो गई। उसका रो रोकर बुरा हाल है। शहाना ने बताया कि वह आटा गूंद कर गैस चूल्हा बंद करके नीचे आई थी। सिलेंडर में आग कैसे लगी इसका कुछ अंदाजा नहीं है। कहा कि यदि उसका बेटा शोर न मचाता को शायद बड़ा हादसा हो सकता था।

बिजनौर के स्योहारा में मछली बाजार में घर में आग से जला सामान देखती पुलिस।

बिजनौर के स्योहारा में मछली बाजार में घर में आग से जला सामान देखती पुलिस।- फोटो : BIJNOR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed