फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Más precioso que el petróleo, los preciosos hindúes morirán: Amar Singh

तेल से ज्यादा है जान कीमती, हिंदू बंटेगा तो मरेगा: अमर सिंह

Sat, 13 Oct 2018 11:35 PM IST
अमर उजाला/बिजनौर
अमर उजाला/बिजनौर Updated Sat, 13 Oct 2018 11:35 PM IST
विज्ञापन
Más precioso que el petróleo, los preciosos hindúes morirán: Amar Singh
मिशन मोदी अगेन पीएम कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते राज्यसभा सदस्य ठाकुर अमर सिंह। - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
बिजनौर में  मिशन मोदी अगेन पीएम के कार्यक्रम में भाग लेने आए राज्यसभा सांसद ठाकुर अमर सिंह  हिंदूवादी नेता के अंदाज में नजर आए, साथ ही उनके तेवर भी काफी तल्ख थे। उन्होंने कहा कि सत्ता के भूखे लोग हिंदुओं के वोटों को पेट्रोल और जाति के नाम पर बांट रहे हैं। अगर मोदी जैसा नेता फिर से प्रधानमंत्री नहीं बना तो हिंदुओं को इसी तेल से जलाकर मार दिया जाएगा। हिंदू अगर बंटेगा तो मरेगा। तेल से ज्यादा जान कीमत है। उन्होंने बसपा अध्यक्ष मायावती को चेताते हुए कहा कि जो बाप, चाचा का न हुआ वह बहनजी का क्या होगा। उन्होंने कहा कि ये दुशासन उनकी साड़ी खिंचेंगे।
इंदिरा बाल भवन में शनिवार को हुए इस कार्यक्रम में ठाकुर अमर सिंह ने कहा कि नरेंद्र मोदी ने अमेरिका के विरोध के बावजूद रूस से हथियार खरीदे। तेल देश में नहीं बल्कि ईरान, इराक, लीबिया में बनता है। तेल की कीमत तय होना अलग मामला है। भारत में उनके जैसे 20 प्रतिशत लोग ही गाड़ी से चलते हैं। गरीब तो बस और साइकिल से चलते हैं। उन्होंने कहा कि देश की जासूसी करने वाला हिंदू गद्दार और जान देने वाला मुसलमान सच्चा हिंदुस्तानी है।
विज्ञापन

 अमर सिंह ने कहा कि गुजरात से बड़ा दंगा मुजफ्फरनगर में हुआ था। वहां जब मुस्लिमों को मारा जा रहा था तो सैफई में सभी भीगे होंठ तेरे गाने पर मल्लिका शेरावत के ठुमके देख रहे थे। बाद के 14 साल में नरेंद्र मोदी ने गुजरात में कोई दंगा नहीं होने दिया फिर भी उन्हें सांप्रदायिक कहा जाता है। उनके परिवार के लोग कबाड़ी और क्लर्क हैं, फिर भी उन्हें चोर कहा जा रहा है। वे गुजरात में भी झोला लेकर आए थे और केंद्र सरकार में भी झोला लेकर ही आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोदी पर भरोसा, नहीं होने देंगे एससीएसटी एक्ट का दुरुपयोग: अमर सिंह
बिजनौर। उग्र तेवर, तल्ख अंदाज और हिंदू एकजुटता पर जोर, शनिवार को राज्यसभा सांसद अमर सिंह यहां अलग ही अंदाज में नजर आए। आजम खान, सपा और कांग्रेस पर चिरपरिचित अंदाज में निशाना साधा और विपक्षी दलों पर जाति और तेल की कीमतों के नाम पर हिंदुओं को बांटने की बात कही। उन्होंने एससीएसटी एक्ट पर कहा कि उन्हें नरेंद्र मोदी पर पूरा भरोसा है कि वह इस कानून का दुरुपयोग नहीं होने देंगे। उन्होंने कहा कि अंबानी और अडानी मोदी के चार साल में कार्यकाल में नहीं बल्कि कांग्रेस के 40 साल से ज्यादा के कार्यकाल में अमीर बने हैं।
इंदिरा बाल भवन में हुए मिशन मोदी अगेन पीएम कार्यक्रम में कार्यक्रम में ठाकुर अमर सिंह ने कहा कि शरद पंवार, कमलनाथ अडानी के पक्के दोस्त हैं। कुछ दिन पहले अंबानी के जलसे में पी चिदंबरम नाच रहे थे। उन्होंने कहा कि   गुजरात से बड़ा दंगा मुजफ्फरनगर में हुआ था। तब मुल्ला मुलायम भी कुछ नहीं बोले। उन्होंने कहा कि झगड़ा वोट का नहीं बल्कि सत्ता और उसके बाद आने वाली सत्ता का है। उन्होंने कहा कि आजम खां ने एक चैनल पर उनकी और हिंदू समाज की बेटियों को तेजाब से नहलाने और पत्नी को बीच बाजार काटने की धमकी दी, फिर भी सपा से किसी ने विरोध नहीं किया। अगर वे मुलायम सिंह के परिवार की महिलाओं के लिए ऐसा कहते तो मुलायम सिंह क्या कहते। लेकिन वे चुप नहीं बैठे। हमारे यहां डाकू मान सिंह जैसे लोग भी डकैती डालने जाते हैं तो वे भी परिवार की महिलाओं को इज्जत से एक ओर खड़ा कर देते हैं। लेकिन जो भारत माता को डायन कहता हो वो दूसरों की मां बहन की इज्जत क्या समझेगा। आजम खां ने उनकी खाल खिंचने का बयान दिया तो वे बकरीद पर रामपुर पहुंच गए, उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी सोते हुए शेर हैं। सोए शेर को छेड़ना ठीक नहीं होता है। कहा कि वे राजनीति करने नहीं बल्कि आत्मरक्षा व देशरक्षा की मुहिम पर आए हैं।

 कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष ओमकार सिंह व संचालन राष्ट्रीय प्रवक्ता शैलेंद्र प्रताप ने किया। मंच पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के भाई दिलावर सिंह रावत, मुख्यमंत्री के ओएसडी उर्वा दत्त भट्ट, राष्ट्रीय सचिव रवि सिंह नागर, महिला विंग की राष्ट्रीय अध्यक्ष उमा कश्यप, राष्ट्रीय महामंत्री विरेंद्र सिंह रावत, तेजा गुर्जंर, जिला प्रभारी राकेश मलिक, जिलाध्यक्ष डा.संदीप शर्मा, जिला महामंत्री प्रदीप शर्मा, ठाकुर अनंत कुमार, युवा जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, इंद्राणी गोयल, आलम मलिक, अवधेश कुमार, मोहित चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed