{"_id":"686978630f55c8be5a0eb2ee","slug":"martyrs-of-karbala-remembered-on-ninth-of-moharram-bijnor-news-c-27-1-nzb1003-153972-2025-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: नवीं मोहर्रम पर कर्बला के शहीदों को किया याद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: नवीं मोहर्रम पर कर्बला के शहीदों को किया याद
Sun, 06 Jul 2025 12:39 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Sun, 06 Jul 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
बिजनौर में मुहर्रम के जुलूस में शामिल सोगवार। संवाद
बिजनाैर/नजीबाबाद। मोहर्रम से एक दिन पूर्व फजलपुर खास और जोगीरम्पुरी में मातमी जुलूस बरामद किए गए। मजलिस में वाक्यात-ए- कर्बला का जिक्र किया गया।
अंजुमन तंजीम-ए-हुसैन फजलपुर खास में नवीं मोहर्रम पर मातमी जुलूस बरामद किया गया। आलम मुबारक के साथ निकाल गए जुलूस में बड़ी संख्या में सोगवारों ने शिरकत की। जीशान अली,मो अब्बास, नाजिर हुसैन, हैदर ने मर्सिया ख्वानी की और मो. एहतेशाम, अबरार हुसैन, नजमुल हसन मौलाना रियासत हुसैन ने नोहे पढ़ें। मातमी जुलूस क्षेत्र में भ्रमण कर शिया जमा मस्जिद जाकर संपन्न हुआ।
उधर, जोगीरम्पुरी के इमामबाड़ा अबु तालिब से मातमी जुलूस बरामद किया गया। जुलूस से पूर्व आयोजित मजलिस को खिताब करते हुए मौलाना शेर अब्बास ने कर्बला की जंग का जिक्र किया। तानाशाह बादशाह यजीद के जुल्म सितम की दास्तां सुनकर सोगवार सीनजानी और मातम पर मजबूर हुए।
मौलाना शेर अब्बास ने फरमाया कि दीन और इस्लाम को बचाने के लिए हजरत इमाम हुसैन ने अपने साथियों के साथ कर्बला की जंग में कुर्बानी दी। जुलूस के दौरान मर्सिया और नोहा ख्वानी हुई। जिसमें मोहसिन अब्बास, मोहर्रम अली वाजिद, फिरोज, गुलाम फरीद, शफीक आदि शामिल हुए।