{"_id":"612bcbdb8ebc3e7a004ec772","slug":"married-woman-murdered-for-not-getting-bike-in-dowry-bijnor-news-mrt553933648","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज में बाइक नहीं मिलने पर विवाहिता की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दहेज में बाइक नहीं मिलने पर विवाहिता की हत्या
विज्ञापन
स्योहारा के गांव मंगलखेड़ा में महिला की हत्या के बाद जांच करती पुलिस।
- फोटो : BIJNOR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दहेज में बाइक नहीं मिलने पर विवाहिता की हत्या
स्योहारा (बिजनौर)। चार माह पहले परिजनों से लड़कर मोहल्ले की ही लड़की से निकाह करने वाले युवक ने दहेज में बाइक न लाने से नाराज होकर गलाकर दबाकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी पति, सास, ससुर को हिरासत में ले लिया। एसपी पूर्वी राम अर्ज, सीओ धामपुर अजय कुमार अग्रवाल व थानाध्यक्ष आशीष तोमर ने घटना स्थल का निरीक्षण किया।
गांव मंगलखेड़ा के सलमान (21) पुत्र शरीफ का अपने ही घर के सामने के घर में रहने वाली मरजीना (20) पुत्री इस्लामुद्दीन से एक वर्ष से प्रेम प्रसंग चल रहा था। मरजीना के तीन भाई हैं, जो शादीशुदा हैं। माता-पिता की मृत्यु कुछ वर्ष पूर्व हो गई थी। सलमान के परिजनों को जब इस प्रेम-प्रसंग का पता चला तो उन्होंने सलमान की कहीं और शादी करनी चाही। लेकिन सलमान की जिद के चलते चार महीने पहले परिजनों ने दोनों की शादी कर दी। मरजीना के मां-बाप के न होने पर शादी में अधिक दहेज नहीं दिया गया। कुछ दिनों से सलमान अपनी पत्नी से दहेज में बाइक लाकर देने के लिए की मांग को लेकर मरजीना के साथ मारपीट भी करता। मरजीना उससे कहती थी कि उसके माता पिता तो हैं नहीं। भैया-भाभी उसे क्यों बाइक दिलवा देंगे। शनिवार की देर रात्रि सलमान ने मरजीना के साथ मारपीट कर उसे बाइक लाने के लिए प्रताड़ित किया। बाद में तख्त पर लिटाकर मुंह पर तकिया रखकर दबा दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। किसी ने मृतका के बहनोई को घटना की जानकारी दे दी। बहनोई ने पुलिस को सूचना दी। एसपी पूर्वी राम अर्ज, सीओ धामपुर अजय कुमार अग्रवाल व थानाध्यक्ष आशीष तोमर ने मौका-मुआयना किया। पुलिस ने शव का पंचनामा भर कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष आशीष तोमर ने बताया कि मृतका के भाई अरशद की तहरीर पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पति सलमान, ससुर शरीफ व सास शबनम को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

स्योहारा के गांव मंगलखेड़ा में महिला की हत्या के बाद मौके पर जमा भीड़।- फोटो : BIJNOR
विज्ञापन