फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Married woman dies under suspicious circumstances, accused of murder

विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Fri, 11 Mar 2022 11:41 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Mar 2022 11:41 PM IST
विज्ञापन
Married woman dies under suspicious circumstances, accused of murder
विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
विज्ञापन

बढ़ापुर। थाना क्षेत्र के ग्राम इनायतपुर में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के पिता ने ससुरालियों पर दहेज की मांग पूरी नही होने पर उसकी पुत्री की हत्या कर देने का आरोप लगाते हुए पुलिस में तहरीर दी है। पुलिस ने मृतका का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

हल्दौर थाना क्षेत्र के ग्राम शाहनगर निवासी चंद्रप्रकाश सिंह ने थाने में दी तहरीर में कहा है कि उसकी पुत्री सरिता (27) की शादी पिछले वर्ष 18 अप्रैल को बढ़ापुर थाना क्षेत्र के ग्राम इनायतपुर निवासी विनीत कुमार के साथ हुई थी। शादी में उसने अपनी हैसियत के मुताबिक काफी दान दहेज दिया था, लेकिन ससुराल पक्ष के लोग विवाहिता के पति विनीत कुमार और सास-ससुर दहेज से संतुष्ट नहीं थे। उसकी पुत्री पर दहेज में कार व पांच लाख रुपये लाने का दबाव डाल रहे थे। उसकी पुत्री के इंकार करने पर आरोपी उसे प्रताड़ित कर रहे थे। आरोप लगाया कि 10 मार्च की रात्रि किसी समय इन लोगों ने दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर उसकी पुत्री की हत्या कर दी। इसकी सूचना गांव इनायतपुर के किसी व्यक्ति ने विवाहिता के मायके पक्ष को दी। इस संबंध में थानाध्यक्ष अनुज कुमार तोमर ने बताया कि मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामला दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed