फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Married woman dies under suspicious circumstances, accused of dowry death

Bijnor News: संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, दहेज हत्या का आरोप

Fri, 10 May 2024 12:10 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 10 May 2024 12:10 AM IST
विज्ञापन
Married woman dies under suspicious circumstances, accused of dowry death
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नगीना। धामपुर थाना क्षेत्र के ग्राम तीबड़ी निवासी एक व्यक्ति ने थाने में दर्ज कराए केस में ग्राम मंझेड़ा शकरु में पति व ससुरालियों पर दहेज के लिए उसकी पुत्री की हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मृतका का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। साथ ही छह ससुराल वालों के खिलाफ केस भी दर्ज किया है।

धामपुर थाना क्षेत्र के ग्राम तीबड़ी निवासी नसीम ने पुलिस में दर्ज कराए केस में बताया कि उसकी पुत्री फौजिया बानो की शादी करीब तीन वर्ष पूर्व नगीना थाना क्षेत्र के गांव मंझेड़ा शकरु निवासी मोहम्मद आदिल के साथ हुई थी। शादी में उसने अपनी हैसियत के मुताबिक दहेज दिया था। विवाहिता का पति आदिल ओर उसके परिजन इससे नाखुश थे। दहेज की मांग को लेकर समय-समय पर उसकी पुत्री को प्रताड़ित करते थे। नसीम ने बताया कि रोजगार के सिलसिले में वह लोग इस समय पंजाब में रह रहे हैं। बुधवार की शाम उनके दामाद आदिल ने फोन कर बताया कि फौजिया गंभीर बीमार है। परिजन अपनी पुत्री की ससुराल मंझेड़ा शकरु पहुंचे, जहां फौजिया बानो मृत अवस्था में मिली।
विज्ञापन


आरोप लगाया कि बेटी के गले पर निशान थे। दहेज की खातिर उसकी पुत्री की हत्या कर दी गई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मृतका के पति और सास समेत छह ससुरालियों के विरुद्ध केस दर्ज किया है। पुलिस ने मृतका का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed